फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   died has nothing to do with HRD Minister's cavalcade: Ministry

मंत्रालय ने दी सफाई, स्मृति ने मथुरा के एसएसपी को इलाज करवाने के दिए थे निर्देश

Mon, 07 Mar 2016 04:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Mar 2016 04:04 PM IST
सार

  • एक्सप्रेस वे हादसा
  • मंत्रालय की सफाई
  • निजी गाड़ी ने मारी टक्कर
  • एसएसपी को दिए थे निर्देश

विज्ञापन
died has nothing to do with HRD Minister's cavalcade:  Ministry
स्मृति ईरानी - फोटो : PTI

विस्तार

यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी पर लगातार लग रहे आरोपों पर मंत्रालय ने सफाई दी है। मंत्रालय के बताया कि ईरानी ने मथुरा के एसएसपी को घायलों के तुरंत उपचार की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए थे। उसके बाद ही वह आगे गईं थी।

विज्ञापन


मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक स्मृति ईरानी के काफिले में शामिल किसी भी गाड़ी से कोई दुर्घटना नहीं हुई। बावजूद इसके स्मृति ईरानी ने मथुरा के एसएसपी को घायल अवस्था में पड़े लोगों की उपचार की तुरंत व्यवस्था कराने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों के आस्वस्थ करने के बाद ही ईरानी अपने गंतव्य की ओर बढ़ी थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा किसी निजी वाहन ने बाइक चालक को टक्कर मारी थी जिसके बाद में मौत हो गई। इसका काफिले में शामिल किसी गाड़ी और स्मृति ईरानी से कोई लेना-देना नहीं है। गौरतलब है कि मृतक का परिवार लगातार स्मृति पर यह आरोप लगा रहा है कि मदद की गुहार लगाने के बाद भी स्मृति ने उनकी बात नहीं सुनी। वह अपने गाड़ी में बैठकर आगे निकल गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

died has nothing to do with HRD Minister's cavalcade:  Ministry
स्मृति ईरानी - फोटो : PTI

दरअसल, यमुना एक्सप्रेसवे पर राया कट के समीप शनिवार देर रात बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। इसी दौरान दुर्घटनाग्रस्त कार में पीछे से आ रहे केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के काफिले की गाड़ियां भी जा भिड़ीं। इसमें सबसे आगे चल रही पुलिस जीप के चार सिपाही घायल हो गए।

केंद्रीय मंत्री सुरक्षित हैं हालांकि उनके स्टाफ के दो लोगों को चोट आई है। हादसे के बाद उनके काफिले की गाड़ियों को बैक कराकर दिल्ली रवाना किया गया। घटना शनिवार देर रात करीब 10 बजे की है। यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 107 के समीप दिल्ली की ओर से विपरीत दिशा में आ रही बाइक और आगरा की ओर से जा रही होंडा सिटी कार की टक्कर हुई।

इसमें बाइक पर सवार रमेश निवासी आगरा की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ बैठी पत्नी और बेटा (15) घायल हो गए। कार को दिल्ली निवासी एक लड़की चला रही थी। ईरानी के काफिले की गाड़ियां एक के बाद एक भिड़ती चली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed