फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Delhi MCD Bypolls result: AAP wins Kalyanpuri, Rohini, Shalimar Bagh wards; Congress wins Chauhan Bangar and BJP Nill

दिल्ली से गुजरात तक फहराया आम आदमी पार्टी का झंडा, कांग्रेस ने एक सीट जीतकर दिया वापसी का संकेत

Wed, 03 Mar 2021 03:51 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 03 Mar 2021 03:51 PM IST
सार

  • दिल्ली नगर निगम के लिए पांच सीटों पर हुए उपचुनाव में चार पर आप जीती, एक पर कांग्रेस ने जमाया कब्जा
  • पांच में से चार सीटें पहले से थीं आप के कब्जे में, लेकिन एक सीट पर मिली हार, एक नई सीट छीनी

विज्ञापन
Delhi MCD Bypolls result: AAP wins Kalyanpuri, Rohini, Shalimar Bagh wards; Congress wins Chauhan Bangar and BJP Nill
Aam aadmi Party members celebrating victory in MCD elections - फोटो : Agency

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली से लेकर गुजरात तक भाजपा की राह में मुश्किलें खड़ी की हैं। कुछ ही दिन पहले गुजरात के हुए नगर निगम चुनावों में पार्टी ने 27 सीटों पर जीत हासिल की थी और इसके बाद पंचायत चुनावों में भी पार्टी ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। पार्टी ने दिल्ली के नगर निगमों के लिए हुए पांच सीटों के उपचुनाव में चार पर शानदार जीत दर्ज की है। लगातार जीत हासिल करना पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। आप ने चार सीटों पर दोबारा जीत हासिल कर राजधानी में अपनी मजबूती का संकेत दिया है, तो कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी से चौहान बांगर की एक सीट पर जीत हासिल कर मुस्लिम समुदाय के बीच अपनी अपनी जबरदस्त वापसी का संकेत दिया है। भाजपा का इन उपचुनावों में सबसे बुरा हाल हुआ है, जो इन उपचुनावों में खाता भी नहीं खोल पाई है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में मिली जीत को आम आदमी की जीत बताया है। उपचुनाव के नतीजों पर टिप्पणी करते हुए आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि यह निगम चुनावों में पार्टी की जीत का सेमीफाइनल था। इससे साफ हो गया है कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी की साफ-स्वच्छ राजनीति को पसंद किया है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष होने वाले निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करेगी और दिल्ली को साफ-स्वच्छ करके दिखाएगी।

विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने लगाए जय श्री राम के नारे

अपनी शानदार जीत से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बहुत उत्साहित दिखाई पड़े। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जीत पर जय श्री राम का नारा लगाया और कहा कि वे सभी भगवान राम को मानते हैं और उनकी पूजा करते हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी उनके नाम का इस्तेमाल समाज को बांटने के लिए करती है। इससे लोगों में नफरत बढ़ती है और देश कमजोर होता है। पार्टी नेताओं ने कहा कि अगले चुनाव में भी पार्टी इसी प्रकार शानदार जीत हासिल करेगी और दिल्ली को दुनिया के सबसे साफ-स्वच्छ शहरों में शामिल करके दिखाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किन मुद्दों पर हुई आम आदमी पार्टी की जीत

आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि नगर निगम के उपचुनाव में उन्होंने केवल भ्रष्टाचार पर निशाना साधा था। लोगों को मुफ्त बिजली-पानी उपलब्ध कराना लोगों को पसंद आ रहा है। भाजपा के भ्रष्टाचार के सामने उनके पास अरविंद केजरीवाल का साफ और स्वच्छ राजनीति का अनुभव था जो जनता अपने सामने देख रही है। यही कारण है कि जनता ने एक तरफा तरीके से इस उपचुनाव में जीत हासिल की है।

चौहान बांगर पर करेंगे मंथन

आम आदमी पार्टी ने चौहान बांगर की सीट कांग्रेस उम्मीदवार के हाथों गंवाई है। आप नेता ने कहा कि वे बैठकर इस बात पर मंथन करेंगे कि इस सीट पर किन वजहों से पार्टी को हार हुई है। उन्होंने कहा कि हार के बाद भी आम आदमी पार्टी का आधार वोट बना हुआ है और यह पार्टी के लिए बड़ी बात है।

निगम चुनाव में करेंगे भाजपा का सूपड़ा साफ

इन उपचुनाव के नतीजों से आम आदमी पार्टी बहुत उत्साहित है। पार्टी का दावा है कि भाजपा ने पिछले 15 सालों से दिल्ली के नगर निगमों पर कब्जा जमाया हुआ है लेकिन इसके बाद भी दिल्ली में हर जगह गंदगी पड़ी हुई है। किसी भी रास्ते पर साफ-सफाई नहीं होती और लोगों को अपना कोई भी काम कराने के लिए भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ता है। पार्टी ने दावा किया है कि वह अगले साल की शुरुआत में होने वाले नगर निगम के मुख्य चुनावों में शानदार जीत हासिल करेगी।

कांग्रेस में दिखा उत्साह

कांग्रेस ने इन उपचुनावों में केवल एक सीट जीती है। लेकिन इस सीट पर कांग्रेस की जीत के खास मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल, चौहान बांगर की यह सीट मुस्लिम बाहुल्य वाली है और दिल्ली दंगों का इस एरिया में सबसे ज्यादा असर हुआ था। आम आदमी पार्टी का पार्षद पिछले विधानसभा चुनाव में जीतकर विधायक बन गया। लेकिन इस उपचुनाव में पार्टी अपनी यह सीट नहीं बचा पाई।



दिल्ली कांग्रेस के एक शीर्ष नेता ने कहा कि इस जीत से यह पता चलता है कि भाजपा से लड़ने के मामले में मुस्लिम समाज ने आम आदमी पार्टी के मुकाबले कांग्रेस को पसंद किया है। पार्टी के लिए यह एक बड़ा संकेत है। पार्टी मुस्लिम समुदाय में अपना भरोसा जीतने के साथ-साथ अपना कोर वोटर अपने पास लाने का भी काम करेगी और आने वाले समय में भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed