{"_id":"603f9769c7c7cb3bd4063962","slug":"delhi-mcd-by-election-results-aap-has-won-four-out-of-five-seats-in-bypoll","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम उप चुनावों की सफलता से आप के हौसले बुलंद, अब भाजपा को एमसीडी से बेदखल करने की तैयारी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम उप चुनावों की सफलता से आप के हौसले बुलंद, अब भाजपा को एमसीडी से बेदखल करने की तैयारी!
Wed, 03 Mar 2021 07:34 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 03 Mar 2021 07:34 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में जीत के बाद मुख्य चुनाव में भी भाजपा को शून्य पर आउट करने का किया दावा...
विज्ञापन
AAP कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते अरविंद केजरीवाल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली नगर निगमों के लिए हुए उपचुनाव में आप ने बड़ा धमाका करते हुए पांच में से चार सीटों पर जीत दर्ज की है, तो वहीं तीनों निगमों में इस समय सत्तारूढ़ भाजपा का पत्ता साफ हो गया है। आम आदमी पार्टी ने इन चुनावों में तीन सीटें बरकरार रखी हैं, शालीमार बाग की सीट उसने भाजपा से छीनी है, तो चौहान बांगर की सीट उसे कांग्रेस के हाथों गंवानी पड़ी है। आम आदमी पार्टी इस शानदार जीत से गदगद है और अभी से मुख्य निगम चुनावों में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का दावा कर रही है। मुख्य निगम चुनाव लगभग साल भर बाद होने हैं।
रविवार को संपन्न हुए चुनाव का बुधवार तीन मार्च को परिणाम आया। इस परिणाम पर टिप्पणी करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन चुनाव परिणामों से यह साफ हो गया है कि जनता भाजपा के कुशासन से बुरी तरह त्रस्त थी। भाजपा के शासन को एक संकट बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि जनता इस संकट से निकलना चाहती थी। अब उसे आम आदमी पार्टी के रूप में रास्ता मिल गया है और यही कारण है कि जनता ने खुले मन से आम आदमी पार्टी का साथ दिया।
केजरीवाल ने कहा कि इस चुनाव परिणाम से यह भी साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी की पानी, बिजली, मुफ्त सफर की राजनीति को जनता पसंद कर रही है। उसे यह यकीन हो गया है कि जनता को इन सुविधाओं को देने के लिए किसी अतिरिक्त फंड की आवश्यकता नहीं है, बल्कि जनता से इकट्ठा हुए फंड का सही से इस्तेमाल करने की जरूरत है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी यह राजनीति पूरे देश में ले जाएगी।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने शालीमार बाग से सुनीता मिश्रा, कल्याणपुरी से धीरेंद्र उर्फ बंटी, सीलमपुर से मोहम्मद इशराक खान और रोहिणी से रामचंद्र को उम्मीदवार बनाया था। मतगणना के दौरान शुरुआत से ही आम आदमी पार्टी ने अपनी बढ़त बनाए रखी और अंततः भारी जीत दर्ज की।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इन चुनाव परिणामों का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली नगर निगमों के छात्र बेहतर शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन अब नगर निगमों में भी आम आदमी पार्टी के आने का रास्ता साफ हो रहा है और गरीब बच्चों को भी बेहतर भविष्य का अवसर मिल पाएगा।