फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   delhi CM Kejriwal said, will make world class drainage system in delhi

मानसून की पहली बारिश में डूबी दिल्ली, सीएम केजरीवाल ने कहा- बनाएंगे विश्वस्तरीय ड्रेनेज सिस्टम

Mon, 19 Jul 2021 06:18 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 19 Jul 2021 06:18 PM IST
सार

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि पहले मिंटो ब्रिज के पास पानी भर जाता था, लेकिन इसके लिए पूरी तैयारी की गई और इसी का परिणाम है कि अच्छी बारिश के बाद भी आज मिंटो ब्रिज पर पानी नहीं भरा...

विज्ञापन
delhi CM Kejriwal said, will make world class drainage system in delhi
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

सोमवार को दिल्ली में मानसून की पहली जोरदार बारिश हुई। इससे जहां-तहां सड़कों पर पानी जमा हो गया और सब-वे पानी से भर गए। इससे सड़कों पर जहां-तहां जाम लग गया और लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हम दिल्ली में विश्वस्तरीय ड्रेनेज सिस्टम बनाएंगे और इस तरह की तस्वीरें बीते दिनों की बात हो जाएंगी। उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिल्ली के ड्रेनेज सिस्टम की समीक्षा बैठक की और पूरी तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि पहले मिंटो ब्रिज के पास पानी भर जाता था, लेकिन इसके लिए पूरी तैयारी की गई और इसी का परिणाम है कि अच्छी बारिश के बाद भी आज मिंटो ब्रिज पर पानी नहीं भरा। उन्होंने कहा कि इसी तरह पूरी दिल्ली में बेहतरीन सिस्टम बनाएंगे और कहीं भी जलभराव के कारण जनता को परेशान नहीं होने देंगे। दिल्ली में लगभग 147 प्वाइंट्स चिन्हित किए गए हैं जहां इस तरह का जलभराव होता है। सरकार हर जगह से पानी निकासी की उचित व्यवस्था बनाएगी। सीएम ने कहा कि हमारी सारी एजेंसियों ने मिलकर बहुत अच्छा काम किया है और इसके लिए वे बधाई की पात्र हैं।
विज्ञापन


वहीं, पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। सभी अधिकारी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पास 1500 से अधिक पंप सेट हैं। हमें उन सभी को अलर्ट पर रखना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed