{"_id":"5e5684538ebc3ef3a147fb5f","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-appealed-for-peace-in-delhi-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल बोले, दिल्ली के पास दो रास्ते, एक-दूसरे पर हिंसा करें या सहयोग कर शांति स्थापित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल बोले, दिल्ली के पास दो रास्ते, एक-दूसरे पर हिंसा करें या सहयोग कर शांति स्थापित करें
Wed, 26 Feb 2020 08:14 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 26 Feb 2020 08:14 PM IST
सार
- मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा- सभी लोग मिलकर दिल्ली को बेहतर बनाने में दें अपना सहयोग
विज्ञापन
Arvind Kejriwal in Delhi Assembly
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले तीन दिनों से हिंसा का दंश झेल रही दिल्ली में बुधवार को हर तरफ से शांति बहाली की कोशिशें शुरू हो गई हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने हिंसाग्रस्त इलाकों में जाकर लोगों से मुलाकात की और उनमें भरोसा जगाने की कोशिश की। दिल्ली के अनेक इलाकों में अमन कमेटी के लोगों ने शांति मार्च निकाला है। हिंसा से दुखी अरविंद केजरीवाल ने सभी समुदायों से शांति की अपील की है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा में कहा कि दिल्ली पुलिस ने स्थिति को संभालने की बहुत कोशिश की, लेकिन कई जगहों पर यह कोशिश पर्याप्त नहीं थी। उन्होंने सभी पार्टी के विधायकों से मिलकर बातचीत कर शांति के लिए विभिन्न उपायों पर चर्चा की थी और उनके सभी विधायक अपने-अपने इलाके में थे और स्थिति संभालने की कोशिश कर रहे थे। कई जगहों पर विधायकों ने दंगे रोकने में सफलता भी पाई।
उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के साथ भी सभी दलों ने मिलकर बैठक की और इस स्थिति को संभालने की परिस्थितियों पर विचार किया। इसके दौरान भी सभी लोगों को साथ लाकर शांति स्थापित करने पर सहमति बनी। सभी दलों ने अपने-अपने स्तर पर इसके लिए प्रयास भी किए।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि हमारे पास दो ही रास्ते हैं। पहला या तो एक-दूसरे से नफरत करें और एक-दूसरे का नुकसान करें, और दूसरा यह कि सभी साथ आकर एक दूसरे का सहयोग करें और दिल्ली को बेहतर बनाएं। अब स्थिति को कैसे संभालें इस पर विचार होना चाहिए।
इसके लिए एक ही रास्ता हो सकता है कि सभी समुदाय के लोग साथ आकर एक दूसरे का सहयोग दें और स्थिति को शांत करने पर विचार करें। ऐसा करके ही दिल्ली को बेहतर दिल्ली बनाया जा सकता है। शांति स्थापित करने का इसके अलावा कोई दूसरा उपाय नहीं है।