{"_id":"57ce72554f1c1b1c56317d07","slug":"youth-threw-acid-on-three-sister-and-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने तीन लड़कियों पर फेंका तेजाब फिर किया सुसाइड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने तीन लड़कियों पर फेंका तेजाब फिर किया सुसाइड
टीम डिजीटल/अमर उजाला/दिल्ली
Updated Tue, 06 Sep 2016 04:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमदाबाद के भवनगर जिले के तलाजा टाउन में 20 साल के युवक ने तीन लड़कियों पर तेजाब फेंककर हमला किया है। हमला करने के बाद आरोपी युवक डेम में छलांग लगा कर सुसाइड कर लिया है। हालांकि पुलिस इस बात का पता नहीं लगा पाई है कि उसने लड़कियों जोकि तीनों बहने हैं, पर तेजाब क्यों फेंका है?
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार युवक की पहचान सुनील सर्विया के रुप में हुई है और जिन तीन लड़कियों पर हमला हुआ है उसमें दो नाबालिग हैं। घायल लड़कियों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सब इंस्पेक्टर पीएस रिज़वी का कहना है कि सुनील ने लड़कियों पर तेजाब तब फेंका जब वह तलाजा टाउन की मार्केट से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि तीनों के हाथ पर चौंटें आई हैं। साथ ही हमला करने के बाद आरोपी ने पास के तालाब में कूद कर जान दे दी है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार सुनील एक मोबाइल रिपेयरिंग कंपनी में काम करता था। पीड़िताओं के परिजनों का कहना है कि सुनील ने यह कदम किसी के भड़काने पर उठाया है। हालांकि, पुलिस उस शख्स की तलाश भी कर रही है, जिसके कहने पर आरोपी ने तेजाब फेंका है।पुलिस का कहना है कि वह मामले को हर तरीके से जांच रही है कि आखिर युवक के इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे वजह क्या है?
विज्ञापन