फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   youth rape with girl after threatening photo viral in uttar pradesh

पहले नजदीकियां बढ़ाई, फिर फोटो वायरल की धमकी देकर किया घिनौना काम

Mon, 11 Dec 2017 07:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Dec 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
youth rape with girl after threatening photo viral in uttar pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर

एक युवक ने पहले मोहल्ले के युवती से नजदीकियां बढ़ाई फिर उसके कुछ फोटो खींच लिए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के पीलीभीत की है, बातों में फंसाकर शहर की एक युवती से मोहल्ले के युवक ने नजदीकियां बढ़ाई। इसके बाद युवती के कुछ फोटो खींच लिए और उन फोटो को दिखाकर आरोपी ब्लैकमेल करने लगा। इस दौरान उसने कई बार युवती से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- युवक ने महिला टीचर के आपत्तिजनक फोटो खींचे, ब्लैकमेल कर शादी के लिए बना रहा दबाव
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं युवती की शादी होने के बाद आरोपी पूर्व में खींचे गए फोटो इंटरनेट पर डालने की धमकी देने लगा। शनिवार देर शाम तहरीर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी डालचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

youth rape with girl after threatening photo viral in uttar pradesh

युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ले के निवासी डालचंद का उसके घर आना-जाना था। दोस्ती में युवक ने पीड़िता के कुछ फोटो खींच लिए। इसके बाद उन्हीं फोटो को इंटरनेट के जरिए वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी और कुछ माह पूर्व कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

इसको लेकर विरोध करने पर आरोपी बदनाम करने की धमकी देता रहा। बीते दिनों पीड़िता की शादी हो गयी, इसके कुछ दिन बाद ही आरोपी ने दोबारा संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। ऐसा करने से मना करने पर आरोपी ने फोटो इंटरनेट पर डालने की धमकी दे डाली।

​ये भी पढ़ें- कमरे में अकेली सो रही थी नाबालिग, पड़ोसी ने रातभर तमंचे के बल पर की हैवानियत

शनिवार देर शाम कोतवाली जाकर पीड़िता ने तहरीर पुलिस को दी। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि आरोपी डालचंद के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed