{"_id":"59045e2b4f1c1bc12cc0c56c","slug":"youth-kills-man-in-honor-killing-who-court-marriage-his-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से कोर्ट मैरिज करने पर युवक ने की जीजा हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन से कोर्ट मैरिज करने पर युवक ने की जीजा हत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 29 Apr 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के औरैया में ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है। यहां एक बहन से कोर्ट मैरिज करने वाले युवक की भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। अछल्दा स्टेशन पर सरेबाजार हुई हत्या से हड़कंप मच गया। दुकानों के शटर गिर गए। पुलिस ने आरोपी को दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव रजुआमऊ निवासी राजीव कुमार ने साल भर पहले गांव की ही युवती से कोर्ट मैरिज की थी। इससे युवती के परिजन राजीव से रंजिश रखते थे। हाल ही में राजीव बोडेपुर निवासी अपने मामा के यहां शादी में शामिल होने आया था। शुक्रवार दोपहर वह बोडेपुर से अछल्दा रेलवे स्टेशन पर एक रिश्तेदार को लेने आया। स्टेशन रोड पर ही युवती के भाई पवन सिंह ने उसे घेर लिया। कनपटी पर तमंचा रख फायर कर दिया। राजीव की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पवन ने धौंस जमाते हुए बाजार में भी तमंचा लहराया। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर पवन तमंचा लहराते हुए भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। राजीव के भाई आशुतोष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन