फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Youth committed suicide due to police harassment in Lakhimpurkhiri

पुलिस प्रताड़ना से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, गुस्साए परिजनों ने काटा बवाल

Thu, 07 Sep 2017 01:04 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Thu, 07 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
Youth committed suicide due to police harassment in Lakhimpurkhiri
फाइल
पुलिस की प्रताड़ना से परेशान एक युवक ने फांसी लगा ली। गुस्साए परिजनों ने जमकर बवाल काटा और हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस युवक के घर दबिश दे रही थी। जिससे वो तनाव में आ गया। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के खीरी थाना की है। रिपोर्टिंग ओयल चौकी इलाके के गांव मोतीपुर गांव में पुलिस की दबिश और प्रताड़ना से तंग आकर 25 वर्षीय रमाकांत मौर्य ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के परिवार वालों सहित ग्रामीणों ने चौकी को घेरकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


इस दौरान सीतापुर मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पाकर एसडीएम सदर, सीओ धौरहरा, सदर कोतवाल समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। मृतक की पत्नी समेत ग्रामीणों ने घर आकर दबिश डालने वाले दरोगा और सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब तीन घंटे तक चले हाईवोल्टेज प्रदर्शन के बाद एसडीएम सदर और सीओ धौरहरा द्वारा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर लोगों ने जाम खोला। यह मामला मुराउनटोला निवासी 20 वर्षीय कुलदीप रैदास हत्याकांड से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि खुदकुशी करने वाला रमाकांत इस मुकदमे में नामजद नहीं था। 
 

Youth committed suicide due to police harassment in Lakhimpurkhiri
फाइल
फिर भी पुलिस ने मंगलवार की रात से बुधवार तक उसे पकड़ने के लिए कई बार घर पर दबिश दी थी। आरोप है कि दबिश डालने के दौरान पुलिस वालों ने घर पर अभद्रता करते हुए काफी डराया धमकाया था। आरोप यह भी है कि पुलिस ने मुकदमे से बचाने के लिए 80 हजार रुपये की डिमांड की थी। इससे परेशान होकर रमाकांत मौर्य ने बुधवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। 

मृतक पेशे से मजदूर था, जो अपने पीछे गर्भवती पत्नी बबली और दो बच्चे छोड़ गया है। फांसी लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार वालों और आक्रोशित ग्रामीणों ने ओयल चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया, जिससे हाईवे तीन घंटे तक जाम रहा।

​यह था मर्डर का मामला
मुराउनटोला निवासी 20 वर्षीय कुलदीप रैदास की कुछ दिन पहले हत्या कर दी गई थी, जिसका शव मंगलवार की शाम को सीतापुर जिले के थाना हरगांव क्षेत्र के गांव राही के पास नहर से बरामद हुआ था। इस मामले में खीरी थाना पुलिस ने मुराउनटोला निवासी मंगू का हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसने नशे में हत्या किए जाने की बात कबूल की थी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed