{"_id":"593295e34f1c1be327bdb95c","slug":"youth-arrested-after-he-posted-photo-with-pakistan-zindabad-caption-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर फोटो के साथ लिखा पाकिस्तान जिंदाबाद, हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर फोटो के साथ लिखा पाकिस्तान जिंदाबाद, हुआ गिरफ्तार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Sat, 03 Jun 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
बिहार के किशनगज जिले से एक 15 साल के एक युवक को साइबर एक्ट के उल्लंघन के तहत गिरफ्तार किया गया है। युवक पर आरोप है कि उसने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के अपने अकाउंट पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखकर पोस्ट किया। उसके इसके साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की थी।
विज्ञापन
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक युवक का नाम अफसर खान है और वो कथित तौर पर ऐसी पोस्ट के लिए विवादों में आ चुका है।
किशनगंज जिले के पुलिस अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि युवक के खिलाफ कुछ लोग हमारे पास शिकायत लेकर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने कहा कि इससे उनकी भावनाएं आहत हो रही है, इसलिए उसे गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन