{"_id":"5a6f5b234f1c1b77268b6eee","slug":"young-man-raped-three-year-old-girl-in-hathras-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरसों के खेत से आ रहीं थीं चिल्लाने की आवाजें, महिलाओं ने जाकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरसों के खेत से आ रहीं थीं चिल्लाने की आवाजें, महिलाओं ने जाकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसों के खेत से चिल्लाने की आवाजें आ रहीं थीं। चीखें सुनकर शौच को गई महिलाओं ने जाकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए पूरी खबर
घटना उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की है। चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे तीन साल की बच्ची को उसके घर से उठाकर सरसों के खेत में ले जाकर एक किशोर ने दुष्कर्म किया।
लहूलुहान बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर शौच को गईं गांव की दो महिलाएं दौड़कर मौके पर पहुंची, जिन्हें देखकर आरोपी भाग गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। आरोपी की पहचान करने के लिए गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सूचना पाकर एसपी, एएसपी भी मौके पर पहुंचे। पीड़ित बच्ची के पिता किसान हैं।
विज्ञापन
वह सोमवार दोपहर बकरियों को चराने के लिए घर से दूर ले गए थे। घर में बच्ची, उसकी मां, एक भाई व बहन मौजूद थे। पीड़िता के पिता के मुताबिक दोपहर करीब तीन बजे बच्ची की मां घर के बाहर गोबर से लीप रही थी। यह बच्ची वहीं खेल रही थी।

प्रतीकात्मक तस्वीर
इस बीच उसे एक किशोर बहला-फुसलाकर अपने साथ घर से दूर सरसों के खेत में ले गया, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शौच को गई गांव की दो महिलाओं ने बच्ची की चीख सुनी तो भागकर मौके पर पहुंचीं।
आरोपी ने महिलाओं को बताया कि वह इस बच्ची का भाई है। इसके बाद वह मौके से भाग निकला। महिलाएं घायल बच्ची को लेकर उसके घर पहुंची। बच्ची के साथ आरोपी ने हैवानियत की हद पार कर दी थी।
परिजनों ने काफी देर तक उससे आरोपी के बारे में जानकारी करने की कोशिश की, लेकिन बेहाल बच्ची कुछ भी नहीं बता सकी। वहीं उसे घर लाने वाली गांव की महिलाओं ने परिजनों को बताया कि आरोपी की उम्र 12 से 15 साल के बीच थी।