{"_id":"59f6dc024f1c1b60678b8218","slug":"women-prostitute-gang-active-again-at-allahabad-red-light-area","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आओ राजा' कहकर बुलाने लगी युवती, पुलिस वाले देखकर रह गए हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'आओ राजा' कहकर बुलाने लगी युवती, पुलिस वाले देखकर रह गए हैरान
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
Updated Mon, 30 Oct 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इलाहाबाद में रेड लाइट एरिया के नाम से बदनाम मीरगंज इलाके की तस्वीर बदलने की कोशिश नाकाम साबित हो रही है। यहां फिर से कुछ लड़कियों का गैंग सक्रिय हो रहा है। कोतवाली पुलिस ने एक युवती को पकड़ा जो वहां पर खड़ी होकर युवकों को आकर्षित करने के लिए अश्लील हरकतें कर रही थी। यह युवती 'आओ राजा' कहकर युवकों को आकर्षित कर रही थी।
विज्ञापन
demo
सीएमपी डॉट के पुल के पास रहने वाली एक युवती शुक्रवार को चौक में घूम रही थी। अजंता सिनेमाहाल के पास वह खड़ी होकर युवकों को अश्लील इशारे कर रही थी। उन्हें आकर्षित करने के लिए अपशब्द भी बोल रही थी और पैसा मांग रही थी। उस रास्ते से आने जाने वाले युवक भी उसकी बातें सुनकर झेंप जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo
इसी बीच किसी ने पुलिस से इसकी शिकायत की। चौकी इंचार्ज महिला सिपाहियों को लेकर वहां पहुंचे तो वह युवती मिल गई। युवती के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज कराने को तैयार नहीं था। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।
demo
इस गैंग से जुड़ी युवतियों को पकड़ने लिए महिला पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। बता दें पुलिस ने आईपीसी की धारा 294 के तहत केस दर्ज किया। हालांकि बाद में युवती के घरवाले थाने से जमानत कराकर लेते गए।