फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   women gang raped by 6 after being 'mistakenly abandoned' by husband at NH-55

हाईवे पर 'पति की गलती' से छूटी पत्नी, 6 लोगों ने किया गैंगरेप

Mon, 07 May 2018 10:56 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Updated Mon, 07 May 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
women gang raped by 6 after being 'mistakenly abandoned' by husband at NH-55

ओडिशा के अनुगुल जिले में एक 30 वर्षीय महिला के साथ 6 लोगों ने कथित तौर पर रेप किया है। पीड़िता के पति का कहना है कि आधी रात को सफर के दौरान पत्नी गलती से नेशनल हाईवे-55 पर छूट गई थी। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता रविवार शाम जगतसिंहपर जिले से मिली। वह गुरुवार से लापता थी। पुलिस ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि उसने ऐसी स्थिति में जगतसिंहपुर का 150 किमी तक का सफर कैसे तय किया। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक वह अभी तक पीड़िता का बयान नहीं ले सके हैं। उनहोंने बताया कि वह संबलपुर जिले के रहने वाले पति-पत्नी अपनी 6 साल की बेटी के साथ कार से कटक जा रहे थे। पति की बराबर वाली सीट पर बेटी बैठी थी। जबकि पिछली सीट पर उसकी पत्नी बैठी थी। रात करीब 10 बजे पत्नी ने अनुगुल के नकची गांव में टॉयलेट जाने के लिए कार रुकवाई। इसके कुछ देर बाद उसने हाथ धोने के लिए गाड़ी से पानी की बोतल निकाली और दरवाजा बंद कर दिया। पति को लगा कि वह गाड़ी में बैठ गई है और उसने गाड़ी चलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


करीब 17 किमी का सफर तय करने के बाद पति ने बोइंदा में गाड़ी रोकी। वह बेटी के चॉकलेट खरीदने वहीं की एक मार्किट में गया। उस वक्त भी वह इस बात से अंजान था कि उसकी पत्नी एनएस-55 पर ही रह गई है। इसके बाद जब वह चॉटलेट लेकर आया तो उसने देखा की वह पिछली सीट पर नहीं थी। उसे लगा कि वह भी मार्किट से कुछ खरीदने गई है। कुछ देर तक इंतजार करने के बाद पति ने उसे ढूंढना शुरू किया। जब वह मार्किट में नहीं मिली तो उसने बोइंदा से नकची के बीच कई चक्कर लगाए। इसके बाद भी वह उसे ढूंढ पाने में असफल रहा। फिर उसने उसकी सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस हरकत में आई और उसे ढूंढना शुरु किया। लेकिन तीन दिनों की कोशिशों के बाद भी वह पुलिस को नहीं मिली। हालांकि यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि पत्नी अपने रिश्तेदार के घर कैसे पहुंची और क्यों उन्होंने पुलिस से संपर्क नहीं किया। हाईवे पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक महिला रात को सड़क पर अकेले घूम रही थी। इसके बाद वह 6 लोगों के साथ ऑटो में बैठ गई। पुलिस का कहना है कि शक के आधार पर 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और केस सुलझाने के लिए जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed