फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   women change religion to marry boyfriend then he refuses to stay with her

जिसके संग 7 फेरे लेने के लिए धर्म तक बदला वो 7 कदम साथ न चल पाया

Tue, 25 Jul 2017 02:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा Updated Tue, 25 Jul 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
women change religion to marry boyfriend then he refuses to stay with her
सांकेतिक चित्र
जिस युवक से शादी करने को लेकर उसने अपना घर-बार छोड़ा यहां तक की धर्म तक छोड़ दिया आज उसी को युवक ने छोड़ दिया। मामला यूपी के संत कबीर नगर का है। अब युवती का आरोप है कि 
विज्ञापन

तीन साल पहले युवक ने शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक संबंध बनाया और बाद में युवती का धर्म परिवर्तित करा कर निकाह भी कर लिया।

अब आरोपी युवती को साथ रखने से इंकार कर रहा है। ऐसा आरोप लगाते हुए युवती ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। 

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का आरोप है कि वह तीन साल पहले खलीलाबाद शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में काम करती थी। वहीं पर शहर निवासी अमीन भी काम करता था। आरोप था अमीन ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। बाद में उसे लखनऊ ले गया और एक नर्सिंग होम में काम करने लगा। जबकि वह लखनऊ में जेएएनएम का कोर्स कर रही है।
विज्ञापन

धर्म तक छोड़ दिया मगर साथ न मिला !

आरोप है कि लखनऊ में ही 14 सितंबर 2015 को अमीन ने युवती का धर्म परिवर्तन करा कर निकाह कर लिया। दो जून 2016 को युवती को संतान हुई। आरोप है कि अमीन अब उसे छोड़ने की बात कर रहा है। कोतवाल राकेश सिंह यादव ने बताया कि आरोपी अमीन के खिलाफ जालसाजी आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

जांच पड़ताल में पता चला कि आरोपी की पहली पत्नी भी है। आरोपी ने युवती से दूसरी शादी की थी। उधर युवती के धर्मपरिवर्तन कर विवाह करने से नाराज परिवार ने भी उससे रिश्ता तोड़ लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed