{"_id":"5bacb60e867a55019f2c9515","slug":"woman-tied-to-a-tree-thrashed-and-humiliated-on-illicit-relationship-with-other-man-in-tripura","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा: दूसरे पुरुष से संबंध का आरोप लगाते हुए लोगों ने महिला को पेड़ से बांधकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
त्रिपुरा: दूसरे पुरुष से संबंध का आरोप लगाते हुए लोगों ने महिला को पेड़ से बांधकर पीटा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 27 Sep 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिपुरा के गोमती जिले में एक महिला को पेड़ से बांधने के बाद उसके साथ मारपीट का मामला सामने आया है। लोगों ने महिला पर कथित रूप से गांव के शादीशुदा पुरुष से संबंध होने का आरोप लगाया। केवल इतना ही नहीं पीड़िता के गले में जूतों की माला भी पहनाई गई। मामले की जानकारी पुलिस ने दी।
विज्ञापन
वहीं गांव में रहने वाले रंजीत दास जिसके साथ महिला के संबंध की खबर आई है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे गुरुवार को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। घटना बुधवार को जिले के पूरबा रंगनति में हुई। यह जगह अग्रतला से 86 किमी की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि महिला अचेत अवस्था में थी। इसके बाद पुलिस पीड़िता को स्थानीय अस्पताल लेकर गई। बीरगंज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। वहीं गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी सामने आया जिसके बाद आईपीसी की धारा 497 को असंवैधानिक करार दे दिया गया ।
विज्ञापन
40 वर्षाीय पीड़िता का कहना है कि वह अपने धान के खेतों में काम कर रही थी, तभी तीन महिलाएं और कुछ पुरुष वहां आ गए और उसे मारना शुरू कर दिया। बाद में उन्होंने उसे पेड़ से बांध दिया और गले में जूतों की माला पहना दी। साथ ही उसके चेहरे पर स्याही भी फेंकी गई।
मामले पर गोमती जिले के पुलिस सुप्रीटेंडेंट नबादीप जमातिया का कहना है कि पीड़िता का बयान लिया जा चुका है। घटना से जुड़े सभी आरोपियों के बारे में आज ही पता लगा लिया जाएगा और उन्हें गिरफ्तार भी किया जाएगा।
पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि करीब दो हफ्ते पहले रंजीत की पत्नी ने पीड़िता को अपने पति के साथ अपने घर में देख लिया था। जिसके बाद उनकी लड़ाई हुई। रंजीन ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। उसे काफी चोट आई और वह अस्पताल में भर्ती हुई। इसी बात से गांव की बाकी महिलाएं भी नाराज हो गईं और सारा गुस्सा पीड़िता पर निकाल दिया।