फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   woman kidnapped from temple and killed after sexually abuse in muzaffarnagar

यूपी: मंदिर जा रही महिला से दुष्कर्म की कोशिश के बाद हत्या, लोगों में आक्रोश

Mon, 27 Jun 2016 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहाना (मुजफ्फरनगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहाना (मुजफ्फरनगर) Updated Mon, 27 Jun 2016 10:56 AM IST
विज्ञापन
woman kidnapped from temple and killed after sexually abuse in muzaffarnagar
पुसिस से आक्रोश जताते ग्रामीण - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, रोहाना (मुजफ्फरनगर)

यूपी में मुजफ्फरनगर के कोतवाली क्षेत्र के रोहाना गांव में सुबह पूजा के लिए मंदिर जा रही विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया और विरोध करने पर उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी गई। मंदिर के पास ईख के खेत में वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। मुआवजे और हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने तीन घंटे तक शव नहीं उठने दिया। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर पुलिस शव को उठा पाई।
विज्ञापन


शाम को महिला का अंतिम संस्कार  कर दिया गया। महिला के पति की ओर से शहर कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में बिखरी मिली पूजा सामग्री

woman kidnapped from temple and killed after sexually abuse in muzaffarnagar
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, रोहाना (मुजफ्फरनगर)

शहर कोतवाली के गांव निवासी 50 वर्षीय महिला रविवार सुबह करीब पांच बजे गांव से बाहर भूमिया खेड़ा मंदिर में पूजा करने गई थी। मंदिर में पहले से ही उसे पकड़कर जबरदस्ती पास के ईख के खेत में खींच कर ले जाया गया। वहां दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने और पहचाने जाने के डर से दरिंदे ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। थोड़ी देर बाद जंगल की ओर जा रही अन्य महिलाओं ने मार्ग पर पूजा का सामान बिखरा पड़ा देखा। अंदर ईंख के खेत में जाकर देखा तो वहां विवाहिता का शव पड़़ा हुआ था। लाश देख कर महिलाओं ने शोर मचाया, तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने फोर्स के साथ घंटों आसपास के जंगल की खाक छानी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इस दौरान डाग स्क्वायड की भी सहायता ली गई, लेकिन इससे भी कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया, तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मुआवजा और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग पुलिस के सामने रखी। मामले को बढ़ता देख सीओ सिटी डॉक्टर तेजवीर सिंह फोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात की। सीओ ने अधिकारियों से बात कर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

मंदिर से गन्ने के खेत तक घसीटने के निशान दिखे

woman kidnapped from temple and killed after sexually abuse in muzaffarnagar
इसी मंदिर में पूजा करने गई थी महिला

पांच बजे हुई घटना के बाद करीब आठ बजे ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शहर कोतवाली में मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया हैं। पुलिस जांच में जुटी है। देर शाम गांव में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि फिलहाल एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ही दुष्कर्म के प्रयास और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

एक से ज्यादा रहे होंगे आरोपी
विवाहिता से दुष्कर्म के प्रयास की वारदात में पीड़िता के पति की तहरीर एक अज्ञात का होना बताया गया है। घटनास्थल को देखकर लगता है कि आरोपी एक से ज्यादा रहे होंगे। मरने से पहले महिला ने हत्यारों के साथ जमकर संघर्ष किया है। मंदिर के बाहर रास्ते पर पूजा का सामान बिखरा पड़ा है। मंदिर से ईख के खेत में घटनास्थल तक महिला के घसीटे जाने के निशान हैं, उसकी चूड़ियां टूटकर कई जगहों पर बिखरी पड़ी हैं।

धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी मृतका
मृतका के तीन लड़कियां हैं। उसको कोई बेटा नहीं है। धार्मिक प्रवृत्ति की होने के चलते वह रोजाना ही मंदिर जाया करती थी। वारदात को अंजाम देने वालों को पता था कि पीड़िता आने वाली है। मृतका के मंदिर में पूजा शुरू करते ही आरोपियों ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed