फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Woman dies after fall down from train at basti

सोया रहा पति, बाथरूम समझकर ट्रेन का गेट खोल मौत की ओर रख दिया कदम

Mon, 09 Oct 2017 07:11 PM IST
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी Updated Mon, 09 Oct 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after fall down from train at basti
डेमो
बस्ती के वाल्टरगंज क्षेत्र के पिपरा जप्ती गांव के पास ट्रेन से गिर कर 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। रेलकर्मियों के मेमो पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की। इसी बीच मृतका के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान शाहिदा खातून पत्नी जफरुद्दीन निवासी भिटिया थाना उस्का सिद्धार्थनगर के रूप में की।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे शाहिदा के भतीजे मुजीबुर्रहमान ने बताया कि उनकी बड़ी मां शाहिदा खातून बड़े पिता जहीरुउद्दीन के साथ अजमेर शरीफ गई थीं। वे अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस से वापस लौट रहे थे। भोर में करीब दो से तीन बजे के बीच उन्होंने गलती से एंट्री गेट को बाथरूम का गेट समझकर बाहर पैर बढ़ा दिया।
विज्ञापन


घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।  उधर, साथ निकले जहीरुद्दीन की खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आंख खुली तो उन्हें न पाकर बोगी के लोगों से पूछताछ करने लगे। कुछ लोगों ने बताया कि वह बाथरूम गई थीं। बाद में रेलवे ट्रैक मैन साजन प्रसाद ने पोल संख्या 578 के बीच महिला का शव मिलने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed