फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   when mobile save life of man shot by Robbers in uttar pradesh

एक मोबाइल ने बचाई ज्वेलर की जान, लुटेरे भी हैरान

Thu, 03 Aug 2017 05:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा Updated Thu, 03 Aug 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
when mobile save life of man shot by Robbers in uttar pradesh
बंदूक की नोक पर लूट - फोटो : सांकेतिक चित्र
महेवागंज (खीरी)। दिनदहाड़े जेवरों से भरा बैग लूटने का प्रयास कर रहे लुटेरों ने ज्वेलर पर गोली दाग दी। एक मोबाइल ने ज्वेलर की जान बचा ली। 
विज्ञापन


घटना, लखीमपुर खीरी के महेवागंज में ममोहल्ला भरतपुरी निवासी सराफ श्याम गोपाल रस्तोगी के साथ हुई। बाइक सवार दो लुटेरों ने उनसे दिनदहाड़े जेवरों से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गनीमत रही कि तमंचे से निकली गोली शर्ट की जेब में रखे मोबाइल में जा धंसी। इससे श्याम गोपाल की जान बच गई हालांकि उनके हाथों में छर्रे लगे हैं। 

सदर कोतवाली के मोहल्ला भरतपुरी निवासी श्याम गोपाल (50) की कस्बे में शोभित ज्वैलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान है। श्याम गोपाल ने बताया कि बुधवार करीब 11 बजे वह दुकान पर पहुंचे। ताला खोल ही रहे थे कि अचानक बाइक सवार दो बदमाश आ धमके और हाथ से जेवर भरा बैग लूटने लगे। उन्होंने विरोध किया तो एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली जेब में रखे मोबाइल में जा धंसी। हिम्मत दिखाते हुए सराफ ने बैग नहीं छोड़ा। 
विज्ञापन


गोली की आवाज और चीखपुकार सुनकर लोग मौके पर दौड़े। घिरता देख एक बदमाश बाइक से जबकि उसका साथी पैदल ही उल्ल नदी की ओर भाग निकला। लोगों ने यूपी 100 और चौकी पुलिस को सूचना देकर भाग रहे बदमाश का कुछ दूर तक पीछा किया। सूचना पर कोतवाल सदर नागेश मिश्रा और चौकी प्रभारी अनिल सिंह समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी कर बदमाशों की तलाश की पर हाथ कुछ नहीं लगा। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई इस घटना से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed