{"_id":"5b3f40874f1c1b08278b4d3e","slug":"west-bengal-woman-gangraped-in-front-of-husband-and-son-at-her-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: पति और बेटे के सामने घर में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पश्चिम बंगाल: पति और बेटे के सामने घर में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Jul 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में एक महिला के साथ उसके घर में सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। यह सब उसके पति और बेटे की मौजूदगी में हुआ। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों दरिंदे वही थे जिनके साथ महिला ने एक शादी में डांस किया था।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि दोनों आरोपी पिंकु बरमन और कृष्णा बरमन ने पीड़िता के साथ सोमवार रात एक शादी में डांस किया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद आरोपियों ने पीड़िता के परिवार का पीछा किया। यह सब जब उसके परिवार ने देखा तो उन्होंने आरोपियों को फटकार लगा दी। जिसके बाद उन्होंने पीछा करना बंद किया।
विज्ञापन
परिवार की डांट से गुस्साए आरोपी देर रात महिला के घर में दाखिल हो गए। आरोपियों ने उसके पति को बांध दिया और उसे चुप रहने को कहा। साथ ही उन्होंने पीड़िता के बेटे के गले पर चाकू रखकर उससे कहा कि वह उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने जब ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने उसके परिवार के सामने ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बुधवार शाम दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और अगले दिन गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया।