{"_id":"5bb5d21a867a557b8e64fce4","slug":"vikran-would-face-trial-in-model-sonia-death-case-will-decide-by-kolkata-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल की मौत मामले में अभिनेता विक्रम को ट्रायल झेलना होगा या नहीं, फैसला करेगा कोलकाता कोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मॉडल की मौत मामले में अभिनेता विक्रम को ट्रायल झेलना होगा या नहीं, फैसला करेगा कोलकाता कोर्ट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता की एक अदालत अब फैसला करेगी कि मॉडल और टीवी होस्ट सोनिया चौहान की मौत के मामले में उन्हें राहत मिलेगी या ट्रायल झेलना होगा। बता दें सोनिया की अप्रैल के आखिर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। कोर्ट इस बात का फसला 90 अक्तूबर को लेगा।
विज्ञापन
अलीपुर अतिरिक्त जिला अदालत में सुनवाई के दौरान 28 वर्षीय सोनिया के माता-पिता ने उम्मीद जताई कि केस तो ट्रायल के लिए भेजा जाएगा। सोनिया के वकील का कहना है कि विक्रम ने अपनी रिहाई के लिए अपील की है। वकील ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि एप्लीकेशन को रद्द कर दिया जाएगा। मामले को स्पीडी ट्रायल के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
वहीं विक्रम के वकील का कहना है कि वह नशे की हालत में गाड़ी नहीं चला रहे थे। यह बात उनकी रिपोर्ट में भी आई है। लेकिन सोनिया के दोस्तों का कहना है कि सोनिया को घर छोड़ने से पहले उन्होंने शराब पी थी। जहां विक्रम का कहना है कि वह तेज रफ्तार में गाड़ी नहीं चला रहे थे। वहीं टोयोटा गाड़ी के कार निर्माता कंपनी ने जो रिपोर्ट पुलिस को सौंपी है उसमें कहा गया है कि 29 अप्रैल को हुए हादसे में विक्रम 95-105 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे।
विज्ञापन
उस रात करीब 3.30 बजे विक्रम की गाड़ी एक डिवाइजर से टकरा गई। उसे विक्रम चला रहे थे। गाड़ी एक डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद विक्रम और सोनिया दोनों ही बुरी तरह घायल हो गए। डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी सड़क किनारे लगे लैंप के खंबे से भी टकरा गई थी। जिसके बाद विक्रम और सोनिया दोनों घायल हो गए। उन्हें भारी चोटें आईं। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो वहां इलाज के दौरान सोनिया की मौत हो गई।