फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Uttar Pradesh young man raped minor girl In Shahjahanpur

कमरे में अकेली सो रही थी नाबालिग, पड़ोसी ने रातभर तमंचे के बल पर की हैवानियत

Tue, 05 Dec 2017 05:10 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Tue, 05 Dec 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh young man raped minor girl In Shahjahanpur
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
नाबालिग अपने घर की दूसरी मंजिल पर सो रही थी। पड़ोसी की नियत खराब हो गई। उसने तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और दुष्कर्म किया। घटना उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की है।
विज्ञापन


खुदागंज कस्बे के एक मोहल्ला में रहने वाली 13 साल की नाबालिग के साथ पड़ोसी युवक ने रात में तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। नाबालिग अपने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रही थी। 
विज्ञापन


पढ़ें:- तांत्रिक ने प्रेम जाल में फंसाकर छात्रा को बनाया हवस का शिकार, पीड़िता ने ऐसे लिया बदला
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी आरोपी युवक अपनी छत फांदकर आया और किशोरी को अपनी छत पर जबरन खींच ले गया और दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग व परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक भाग गया। 

पीड़िता पिता ने बताया कि उसकी 13 साल की बेटी छत पर बने कमरे में अकेले सो रही थी। रात लगभग दस बजे पड़ोसी का बेटा अमित अपनी छत के सहारे उसके मकान की छत पर आ गया और कमरे में सो रही बेटी को दबोच लिया। 

Uttar Pradesh young man raped minor girl In Shahjahanpur
फाइल
बेटी ने शोर मचाने की कोशिश की, तो उसने कनपटी पर तमंचा लगा दिया और जान से मारने की धमकी देकर बेटी को अपने घर में खींच ले गया और उसके साथ रेप किया। इसी बीच पीड़िता ने शोर मचा दिया, तभी परिजनों की आंख खुल गई।

पढ़ें:- युवक ने महिला टीचर के आपत्तिजनक फोटो खींचे, ब्लैकमेल कर शादी के लिए बना रहा दबाव

उन्होंने शोर सुनकर कमरे से बेटी को गायब देख शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग भी जाग गए और पीड़ित के घर पर छत पर आ गए। मोहल्ले के लोगों को इकठ्ठा देखकर आरोपी युवक किशोरी को छोड़कर भाग गया।  थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed