फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   uttar pradesh police claims to solve murder case in Baghpat

पति परेशान करता था, इसलिए प्रेमी के साथ मिलकर रास्ते से हटाया

Sun, 26 Nov 2017 08:48 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 26 Nov 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh police claims to solve murder case in Baghpat
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
पत्नी के गैर मर्द से संबंध थे, इसलिए पति उसे टॉर्चर करता था। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर खतरनाक प्लान बनाया। इसके बाद...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। पूरणपुर नवादा गांव के विजयपाल कश्यप की हत्या का खुलासा कर दिया गया। पुलिस का दावा है कि विजयपाल की पत्नी ने ही हत्या कराई। उसकी एक स्कूल के क्लर्क से नजदीकियां थी। 

पढ़ें:- युवक ने प्रेमिका की जिद पर बनाया ऐसा खौफनाक प्लान, एक सबूत ने खोल दिया राज
विज्ञापन


मरने के बाद मिलने वाले बीमा के दस लाख रुपये हड़पने के लिए हत्या की साजिश रची गई। वारदात में शामिल रहे आरोपी महिला समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी जय प्रकाश ने पत्रकारों को बताया कि विजयपाल की पहली पत्नी की मौत काफी समय पहले हो गई थी। इसके बाद उसने विधवा दीपा उर्फ कमला से शादी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपा की मूल रूप से मेरठ के किनौनी और वर्तमान में गढ़ी कलंजरी में रह रहे रमेश से नजदीकियां बन गई। रमेश एक स्कूल में क्लर्क के पद पर तैनात है। रमेश का विजयपाल के घर पर आना-जाना था। दीपा ने उससे करीब सवा लाख रुपये लेकर खर्च कर लिए थे। 

uttar pradesh police claims to solve murder case in Baghpat
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
रुपये मांगने पर दीपा उर्फ कमला ने रमेश के साथ मिलकर अपने पति विजयपाल की हत्या करने का षड्यंत्र रचा। दीपा ने अपने पति को अपनी महिला रिश्तेदार को लेने के लिए 20 नवंबर की शाम बाइक से खेकड़ा पाठशाला पर भेज दिया था। 

उधर, रमेश अपने साथी लाला उर्फ गजेंद्र पुत्र शिवदत्त निवासी खेड़की के साथ किराए पर वैगनआर कार लेकर मनोज निवासी खेड़की के साथ पहुंचा। रास्ते में कार ने विजयपाल की बाइक में टक्कर मारी। मौत नहीं होने पर उसे कार में डाल लिया और रास्ते में गाड़ी में ही उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।

पढ़ें:- युवक की हत्या कर शव को प्लास्टिक के बोरे डाला, फिर कर दिया आग के हवाले

बाद में शव को मवीकलां गांव के पास हाईवे पर डाल गए थे। एसपी का कहना है कि आरोपी महिला दीपा उर्फ कमला, रमेश, लाला उर्फ गजेंद्र और मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी दीपा उर्फ कमला ने जेल जाने से पहले कहा कि उसका पति उसको परेशान करता था। इसीलिए उसकी हत्या करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed