फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   two sisters kidnapped from bazar in broad daylight younger one gang raped in UP

सीएम योगी के गढ़ से सरे बाजार दो बहनें किडनैप, दूर गांव ले जाकर छोटी से गैंगरेप

Tue, 25 Jul 2017 01:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा Updated Tue, 25 Jul 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
two sisters kidnapped from bazar in broad daylight younger one gang raped in UP
सांकेतिक चित्र
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर के संतकबीरनगर में बदमाशों के हौंसले बुलंदी पर लगते हैं। सोमवार को हुई घटना से तो ऐसा ही लगता है। यहां बरदहिया बाजार में खरीदारी करने आई बस्ती की दो सगी बहनों को असलहे के दम पर बाइक सवार दो युवकों ने अगवा कर लिया और मोहम्मदपुर कठार गांव स्थित स्कूल में छोटी बहन के साथ दोनो युवकों ने रेप किया। करीब चार घंटे बाद आरोपियों के चंगुल से छूटीं बहनों ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


बस्ती जिले की रहने वाली 32 और 22 वर्षीय दोनों बहने शादीशुदा हैं। सोमवार को वह बरदहिया बाजार में साड़ी खरीदने आई थीं। पीड़ित छोटी बहन ने बताया कि बाजार में ही दो बाइक से दो युवक मिले और असलहा दिखाकर उन्हें जबरन बाइक पर बैठा लिया। दूसरा युवक पीछे-पीछे दूसरी बाइक से चल रहा था।
विज्ञापन

बड़ी को कमरे में रोका, छोटी से कर दिया गैंगरेप

अशरफाबाद ईंट-भट्ठे के पास लघुशंका की बात कह कर उन्होंने बाइक रोकने को कहा, बाइक की गति धीमी होते ही दोनों कूद कर भागने लगीं। जिस पर दोनों युवकों ने पीछा करके उन्हें फिर से पकड़ लिया और मोहम्मदपुर कठार गांव के एक प्राइवेट स्कूल में ले गए। वहां बड़ी बहन को कमरे में बंद कर छोटी के साथ दोनों ने रेप किया। उनके चंगुल से छूटने के बाद उन्होंने घटना की सूचना डायल 100 पर दी।

सूचना मिलने पर कोतवाल राकेश सिंह यादव और चौकी इंचार्ज मगहर शशिभूषण पांडेय भी मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि छोटी बहन ने घटना की जानकारी दी है, बड़ी बहन कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। मामले की जांच चल रही है, दोनों के मेडिकल परीक्षण के बाद ही घटना के बारे में बताया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed