फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Two minor students attacks on 10 year old girl with blade in Rajasthan

राजस्थान: छात्रावास की दो नाबालिग छात्राओं ने 10 साल की छात्रा पर किया ब्लेड से हमला

Sat, 06 Oct 2018 12:41 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 06 Oct 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
Two minor students attacks on 10 year old girl with blade in Rajasthan

राजस्थान के अलवर में स्थित एक छात्रावास में दो नाबालिग छात्राओं ने 10 साल की छात्रा पर ब्लेड से हमला किया है। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पीड़िता को बाथरूम में बुलाने के बाद उसपर हमला किया गया। अलवर के माडा में संचालित राजकीय माडा छात्रावास में हुई ये घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हमला करने वाली दोनों छात्राओं की उम्र 13 और 14 वर्ष है। छात्राओं ने पहले तो ब्लेड से पीड़िता का गला काटा और बाद में उसके हाथ और शरीर के कई हिस्सों पर वार किया। घटना के बाद आरोपी छात्राओं को छात्रावास से वहिष्कृत कर दिया गया है। ये भी कहा जा रहा है कि तीनों छात्राएं रिश्तेदार हैं। वहीं हमला करने के पीछे की वजह क्या था, इस बारे में न तो प्रशासन की ओर से कुछ कहा गया है और न ही छात्राओं के परिजन कुछ कह रहे हैं।
विज्ञापन


मामले पर आरोपी छात्राओं का कहना है कि वह हाथ के नाखून काट रही थीं और 10 साल पीड़िता का इसी दौरान हाथ कट गया। लेकिन पूरे मामले पर प्रशासन का रवैया गैर जिम्मेदाराना रहा है। घटना को 18 घंटे होने के बाद भी कोई अधिकारी हॉस्टल नहीं पहुंचा। और थानाधिकारी सागरमल भी घटना से इंकार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रावास की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हमला करने वाली दोनों छात्राएं बाजार से नई ब्लेड लेकर आईं। जबकि शेविंग ब्लेड का वहां कोई इस्तेमाल ही नहीं होता है। वह आसानी से ब्लेड के साथ छात्रावास के भीतर भी आ गईं। अगर पीड़िता वार्डन के पास नहीं जाती और समय रहते उसे अस्पताल नहीं ले जाया जाता तो उसका बच पाना मुश्किल था। छात्रावास की वार्डन का कहना है कि वहां सुरक्षा के लिए कोई भी कर्मचारी तैनात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed