फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Two minor girls sexually assulted in Surat, one in critical condition

गुजरात: सूरत में दो नाबालिग लड़कियों के साथ रेप, पाइप में मिली पीड़िता

Mon, 01 Oct 2018 11:32 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 01 Oct 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
Two minor girls sexually assulted in Surat, one in critical condition

गुजरात के सूरत में पांच साल की बच्ची का उसके 19 वर्षीय पड़ोसी ने रेप किया है। जिसके बाद से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी ने रेप करने के बाद बच्ची को एक बड़े पाइप में फेंक दिया। वहीं इसी उम्र की एक अन्य लड़की के साथ भी किसी अज्ञात युवक ने शनिवार को रेप किया। दोनों घटनाओं की जानकारी पुलिस ने दी है। दोनों ही बच्चियों के माता-पिता मजदूरी करते हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लापता होने के 11 घंटे बाद पहली लड़की खुले स्थान पर पड़े एक पाइप में मिली। उसे काफी चोट आई थी और वह अचेत अवस्था में थी। वहीं 19 वर्षीय आरोपी कालू भूमिहार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। उसने अपना गुनाह मान लिया है। लेकिन जब पुलिस ने उससे पूछा कि वह बच्ची को कहां ले गया था, तो उसने उन्हें गुमराह करने की कोशिश की। आरोपी बेरोजगार है। उसे पीड़िता के साथ खेल रही एक अन्य लड़की की गवाही के बाद गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश, अपहरण और रेप करने का मामला दर्ज किया गया है। बच्ची शनिवार की शाम से लेकर रविवार की दोपहर (करीब 11 घंटे) तक पाइप में ही पड़ी रही। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि मजदूरी करने वाले एक दंपत्ति ने उन्हें शिकायत की और कहा कि उनकी बेटी लापता है। जिसके बाद उन बच्चों से बात की गई जिनके साथ वह खेल रही थी। पूछताछ में पुलिस को आरोपी लड़के के बारे में पता चला।

पुलिस ने आगे बताया कि बच्ची की तलाश करने के लिए विभिन्न पुलिस स्टेशन के करीब 50 पुलिसकर्मियों की एक टीम बनाई गई। शनिवार की पूरी रात पीड़िता की तलाश की गई। काफी तलाश करने के बाद वह निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले पाइप के अंदर मिली। आरोपी ने पुलिस को बताया कि जहां से पीड़िता मिली वहां वह अक्सर शराब पीने जाया करता है।


वहीं रेप के दूसरे मामले में पीड़ित बच्ची शनिवार को लापता हुई थी और देर रात घर पहुंची। उसकी हालत बेहद खराब थी। जिसके बाद उसे रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके साथ रेप हुआ है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। वहीं आरोपी अभी तक पकड़ा नहीं गया है। उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed