ट्रेन के आगे गया था सुसाइड करने, खुद बच गया लेकिन भाई और दोस्त को खोया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ऐसा हादसा हुआ जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां अपने परिवार से नाराज एक युवक ने आत्महत्या की कोशिश की पर उसे बचाने के चक्कर में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुए दोनों युवक सुसाइड की कोशिश करने वाले युवक के भाई और दोस्त थे।
दरअसल, युवक अपने परिजनों के डाटने की वजह से अक्सर परेशान रहता था। हादसे के दिन भी परिवारवालों की फटकार के बाद युवक ट्रेन से कटने की धमकी देकर निकल गया।
परिजनों ने बिना कार्रवाई कर दिया एक शव का संस्कार
इस बीच पीछे से भाई और दोस्त उसे रोकने के लिए पहुंचे तो धक्का-मुक्का में वहां बच गया। जबकि बचाने की कोशिश कर रहे भाई और दोस्त की ट्रेन से कटने की वजह से मौत हो गई। घटना देर रात सहारनपुर के नागल के ताजपुर में हुई।
घटना के बाद परिजनों ने बिना कार्रवाई के एक शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन, एक शव ट्रेन में फंसे रह जाने की वजह से रेलवे पुलिस के हाथ लग गया। इसके बाद जीआरपी जब शव लेकर पहुंची तब उसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।