फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   two doctors booked for allegedly cutting genitals of newborn to prove him baby girl

महिला ने दिया बेटे को जन्म लेकिन उसे लड़की साबित करने के लिए डॉक्टरों ने कर दी शर्मनाक हरकत

Fri, 27 Apr 2018 11:37 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Apr 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
two doctors booked for allegedly cutting genitals of newborn to prove him baby girl
सांकेतिक तस्वीर

झारखंड में फर्जी दो डॉक्टरों ने नवजात को लड़की साबित करने के लिए ऐसा काम किया जिसकी वजह से उसकी जन्म के बाद ही मौत हो गई। इसी वजह से राज्य स्वास्थ्य सचिव निधि खरे ने चतरा सिविल सर्जन को दो डॉक्टरों पर केस दर्ज करने के लिए कहा है। इटखोरी ब्लॉक के दो डॉक्टरों ने कथित तौर पर नवजात के जेनिटल (प्राइवेट पार्ट) काट दिए ताकि उसे लड़की साबित किया जा सके। इसी वजह से बच्चे की मौत हो गई। 

विज्ञापन


मंगलवार को चतरा जिले के इटखोरी के जय प्रकाश नगर की गुड़िया देवी ओम क्लिनिक आईं थीं। आठ महीने की गर्भवती गुड़िया चेक-अप के लिए पहुंची थीं। चतरा पुलिस का कहना है कि मरीज से ज्यादा पैसे लेने के नाम पर डॉक्टर्स ने अल्ट्रासाउंड टेस्ट करवाया और फिर बच्चे को जन्म देने के लिए सिजेरियन किया। फर्जी टेस्ट करने के बाद डॉक्टर्स ने बच्चे के पैरेंट्स से कहा कि बच्ची लड़की है। मगर जब देवी ने लड़के को जन्म दिया तो डॉक्टर्स ने कथित तौर पर उसके जेनिटल काट दिए। इसके बाद मां से कहा कि उन्होंने एक अविकसित लड़की को जन्म दिया जो जन्म के बाद मर गई है।
विज्ञापन


डॉक्टरों के जवाब से असंतुष्ट परिजनों ने बुधवार सुबह पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस का कहना है कि जब वह क्लिनिक पहुंचे तो डॉक्टर्स गायब थे। उनके खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और उन्हें पकड़ने के लिए कई जगहों पर रेड डाली जा रही है। खरे ने चतरा पुलिस से कहा है कि दोनों सिविल सर्जन को नैदानिक प्रतिष्ठान अधिनियम, पूर्व-अवधारणा और प्री-नेटल डायग्नोस्टिक तकनीक कानून (पीसीपीडीएनटी) और मेडिकल प्रैक्टिशनर अधिनियम के तहत मामला दर्ज करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed