{"_id":"5ad309374f1c1ba37f8b492c","slug":"two-days-old-girl-flushed-into-toilet-in-kerala-and-found-by-plumber","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन की मासूम को टॉयलट में किया फ्लश, प्लंबर के हाथ आया शरीर का ये हिस्सा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दिन की मासूम को टॉयलट में किया फ्लश, प्लंबर के हाथ आया शरीर का ये हिस्सा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन की मासूम को टॉयलट में बहा देने का शर्मनाक मामला सामने आया है। घटना केरल की है, जहां प्लंबर जब टॉयलट को ठीक करने पहुंचा, तो यह देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस का कहना है कि बच्ची को एक डॉक्टर अब्दुल रहमान के क्लीनिक में बहाया गया है।
विज्ञापन
बात गुरुवार की है, जब डॉ. क्लीनिक में सफाई करने पहुंची नौकरानी ने टॉयलट में पानी फ्लश न हो पाने की शिकायत की। नौकरानी की शिकायत पर प्लंबर को बुलाया गया और जब प्लंबर ने टॉयलट में हाथ दिया तो उसके हाथ में दो दिन की मासूम का सिर आ गया।
विज्ञापन
डॉ. अब्दुल की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। डॉ. की शिकायत पर अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि इलाज के लिए आने वाले किसी जोड़े ने बच्ची को टॉयलट में फ्लश किया है।
विज्ञापन