{"_id":"58d8a8db4f1c1b477763d901","slug":"twenty-years-old-girl-burnt-alive-for-protesting-against-cutting-of-trees-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ काटने के विरोध में खड़ी हुई 20 साल की लड़की, गांव वालों ने जिंदा जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ काटने के विरोध में खड़ी हुई 20 साल की लड़की, गांव वालों ने जिंदा जलाया
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Mon, 27 Mar 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
जिंदा जलाया
- फोटो : NDTV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के जोधपुर में 20 साल की लड़की को इस बात पर जिंदा जला दिया गया क्योंकि वो पेड़ों के काटने का विरोध कर रही थी। बताया जा रहा है कि रोड निर्माण के काम में पेड़ों से रुकावट आ रही थी। लड़की का नाम ललिता है वो अपने फॉर्म में पेड़ों के काटे जाने के खिलाफ थी।
विज्ञापन
ये वारदात रविवार को हुई, जब सरपंच और गांव के कुछ लोगों ने कथित तौर पर ललिता पर पेट्रोल छिड़क कर उसको आग के हवाले कर दिया। मीडिया की खबरों के मुताबिक इस हमले में गांव का सरपंच रणवीर सिंह भी शामिल हैं। पुलिस ने रणविर सिंह समेत 10 और लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
एएनआई को पुलिस अधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि सरपंच और बाकी लोगों ने लड़की को पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। उन्होंने कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्दी ही इस मामले में गिरफ्तारियां होंगी।
विज्ञापन