फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   triple murder accussed shabina claims she is scared of blood

'खून देखकर घबरा गई थी' बोली, ट्रिपल मर्डर की मास्टरमाइंड

Mon, 27 Jun 2016 03:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 27 Jun 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
triple murder accussed shabina claims she is scared of blood
mumbai - फोटो : MID DAY

मुंबई पुलिस ने मालवानी में हुए तिहरे हत्याकांड की आरोपी मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। हत्याकांड की मास्टरमाइंड शबीना उर्फ अनम शेख (25) ने हत्या का आंखों देखा हाल पुलिस को बताया है कि कितने वीभत्स तरीके से हत्या को अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन


शबीना ने दावा किया है कि जब वे अपने साथ‌ियों के साथ 50 वर्षीय महिला और उसके दो पोते-पोतियों का कत्ल का अंजाम दे रही थी तो खून-खराबा देखकर घबरा गई ‌थी। उससे यह खून खराबा देखा नहीं गया तो वह दरवाजे के पीछे खड़ी हो गई थी।
विज्ञापन


तिहरे हत्याकांड में शबीना का साथ दिया था उसके दोस्त मुफीद उर्फ सलमान शेख (22) और सलमान अखबर शेख उर्फ छोटा सलमान ने। पुलिस ने बताया कि लूट के इरादे से हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका बबली के पास मुंबई ‌और पश्चिम बंगाल में काफी प्रॉपर्टी ‌थी। बबली ने हाल में मुंबई की कुछ सम्पत्ति बेची थी जिससे आरोपियों को शक था कि बबली के बाद करोड़ों का कैश है और इसे बबली की हत्या कर लूटा जा सकता है।

देह व्यापार का काम करती थी शबीना

triple murder accussed shabina claims she is scared of blood

अपना जुर्म कुबूलते हुए शबीना ने पुलिस को बताया है कि उसने बबली की सम्प‌त्ति के बारे में अपने दोस्त मुफीद को बताया और फिर दोनों ने 16 जून को उसे लूटने का प्लान बनाया। इस दिन भी उन्होंने बबली की हत्या करने का प्लान बनाया था लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

इसके बाद मुफीद ने इस काम के लिए अपने दोस्त सलमान को साथ लिया और शबीना के साथ बबली के घर गए। शबीना ने बबली को कि दोनों शख्स उसके ग्राहक हैं और रात में यहीं ठहरना चाहते हैं। बबली ने तीनों को अपने घर में आने दिया और उन्हें पहली मंजिल के कमरों में सोने के लिए कहा।

इसके बाद ‌तीनों ने बबली के सो जाने का इंतजार किया। बबली जब सो गई तो करीब ढाई बजे रात को तीनों ऊपर से नीचे आए और बबली के दोनों हाथ पकड़कर गला रेत दिया।

शोर सुनकर बबली की 10 वर्षीय पोती शाहिना जाग गई तो आरोपियों ने उसका भी कत्ल कर दिया। इसके बाद 13 वर्षीय पोते आर्यन को मौत के घाट उतार दिया।

सलमान जब बच्चों का कत्ल करने के लिए आगे बढ़ा तो मुफीद ने उसका हाथ पकड़ने की कोशिश तो उसे भी चाकू लग गया। इसके बाद वह अपने सा‌थ ताला तोड़ने के लिए एक पत्‍थर लाए थे जिससे डेढ़ घंटे तक तिजोरी तोड़ने की कोशिश की। लेकिन वह तिजोरी का ताला नहीं तोड़ पाए।

इसके बाद तीनों मुंबई से भागने का प्लान बताया और अजमेर वाली ट्रेन बैठकर राजस्‍थान आ गए। लेकिन घटना के दो दिन बाद शबीना वापस फिर मु्ंबई पहुंच गई और पुलिस के शक में पकड़ी गई।

Published by Alakh

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed