फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   three arrested for donating looted money to shirdi temple

लूट का माल शिरडी के साईं मदिर में चढ़ाने वाले तीन गिरफ्तार

Tue, 03 May 2016 03:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 03 May 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
three arrested for donating looted money to shirdi temple
लूट का माल शिरडी के साईं मंदिर में चढ़ाया

महाराष्ट्र पुलिस ने डाक पहुंचाने वाले लोगों से लाखों का माल लूटने वाले गैंग के तीना लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों ने लूट का माल शिरडी साईं मंदिर में चढ़ाया था।

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम शेषनाथ उपाध्याय, हैदर शेख और ब‌िपिन बिस्ट हैं। ये तीनों आरोपी कूरियर पहुंचाने वाले लोगों की पहले रेकी करते और फिर उसके बाद उन्हें लूट लेते थे। लेकिन हैरानी की बात है कि वह लूट का अंजाम देने के बाद शिरडी के साईं मंदिर जाते थे।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के डीसीपी धनंजय कुलकर्णी ने बताया है कि आरोपी पहले कई दिन तक पीछा कर कूरियर वालों के आने जाने के टाइम का पता लगाते और फिर वह जहां कीमती सामान लेकर जाते उन्हें रास्ते में लूट लेते। कई बार तो आरोपी कूरियर वालों का सामान लेकर तब फरार हो जाते जब वह पानी लेने में ब्यस्त हो जाते या कहीं रास्ते में बैठकर आराम करने लगते तो उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंहगी कार में बैठ जाते थे श‌िरडी

three arrested for donating looted money to shirdi temple

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, लूटपाट को अंजाम देने के बाद आरोपी एसयूवी में बैठकर शिरडी के साईं मंदिर जाते थे। वहां कुछ चढ़ावा चढ़ाते और फिर कुछ दिन तक महंगे होटलों में विलासितापूर्ण जीवन बिताते थे।

हाल में ‌तीनों एक कूरियर ब्वॉय से करीब साढ़े चार लाख रुपए का माल लूटकर शिरडी पहुंचे थे।

पुलिस ने बताया कि तीनों कई लूटपाट के मामलों में गिरफ्तार किया गया है। मास्टरमाइंड आरोपी बिपिन बिस्ट के खिलाफ मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed