फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   thieves gang of women arrested in patna 

हुस्न दिखाकर शिकार बनाती थी ये महिलाएं, पढ़ें इस काले धंधे की सच्चाई

Mon, 23 Jan 2017 04:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Jan 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
 thieves gang of women arrested in patna 

पटना के आसपास के रेलवे स्टेशनों पर एक ऐसे महिला गैंग का भंडाफोड़ हुआ है, जो राहगीरों और रेल यात्रियों पर लूट के लिए नजर रखती थीं। मीडिया खबरों के मुताबिक ये महिलाएं अपनी खूबसूरती के जाल में यात्रियों को फंसाती थीं और फिर उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम देती थीं।

विज्ञापन


हुस्न की ये मल्लिकाएं 22 से 40 के उम्र की हैं, जिनके जाल में फंसने से शायद ही कोई बच पाया होगा। ये लूटेरी महिलाएं पहले तो राहगीरों को अपनी अदाओं में फंसाती थी और फिर एक जगह ले जाकर उन्हें लूट लेती थी।पुलिस के मुताबिक इस आरोप में 9 महिलाओं को दर-धबोचा गया है। इन शातिर महिलाओं से कई मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

शातिर महिलाएं ऐसे करती थीं प्लान

 thieves gang of women arrested in patna 

शातिर महिलाएं पुरुषों को फंसाने के लिए हर गलत तरीके को आजमाती थी। बताया जा रहा है कि यह कुछ समय में ही कई नाम और पता बदलती थीं, इसलिए पुलिस अब इनके सही नाम और पते की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि ये महिलाएं पटना के गोलंबर जक्शन और आस-पास के इलाकों में राहगीरों और यात्रियों को अपना शिकार बनाती हैं।

दरअसल, इस गिरोह में शातिरों के साथ ऑटो चालक भी शामिल थे। शाम होते ही महिलाएं सज संवरकर आती और इन्हीं ऑटो में बैठ जाती। इन्हें पता होता था कि किस ऑटो में, कब बैठना है। जैसे ही उसमें पुरुष बैठता तो उसमें ही शेयर करने के नाम पर साथ चल देती।

प्लान के मुताबिक चालक एक सुनसान जगह से ऑटो को ले जाने लगता था तभी महिला साथ बैठे पुरुष पर छेड़छाड़खानी का आरोप लगाने लग जाती और इसी के आधार पर पुरुष से लूटपाट करके वे फरार हो जाती थीं। बताया जा रहा है कि ये महिलाएं देह व्यापार के धंधे में भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed