फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   The victim shared the experience of the blue whale game

ब्लू व्हेल गेम है मौत का जाल, पीड़ित ने किया ये खुलासा

Wed, 06 Sep 2017 11:45 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Wed, 06 Sep 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
The victim shared the experience of the blue whale game
फाइल
ब्लू व्हेल गेम को लेकर एक युवक ने युवाओं को सलाह दी है कि वो इसे ना खेलें। ये मौत का जाल है। इस गेम का उन्हें वॉट्सएप पर लिंक मिला था। तमिलनाडु के कराईकल जिले में घातक ब्लू व्हेल गेम खेलते समय बचाए गए 22 वर्षीय युवक ने अपने भयावह अनुभव को बुधवार को साझा किया। उसने युवाओं से किसी भी हाल में इस गेम को नहीं खेलने की अपील की।
विज्ञापन


अलेक्जेंडर ने कहा कि उसने इस खेल से जुड़े खतरों के बारे में मीडिया में बात करने और अन्य लोगों को इसे नहीं खेलने की सलाह देने का विकल्प चुना। उन्होंने चेताया, ‘यह वास्तव में मौत का जाल है... वह अत्यंत पीड़ादायक अनुभव है।’ 
विज्ञापन


पढ़ें:- आपबीती: ब्लू व्हेल का टास्क पूरा करने के लिए नस काटी, किताबें जलाईं और आखिर में...
विज्ञापन
विज्ञापन


अलेक्जेंडर ने खुलासा किया कि उसके सहकर्मियों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। इस पर दो सप्ताह पहले उसे यह गेम खेलने के लिए लिंक मिला था। अलेक्जेंडर ने कहा कि गेम खेलना शुरू करने के बाद मैं घर में लोगों से बात करने से कतराने लगा और अपने ही कमरे में बंद रहने लगा। यह दिमाग को बुरी तरह प्रभावित करने वाला था। 

पढ़ें:- 'सुसाइड करने दो वरना मेरी मम्मी मर जाएंगी', ब्लू व्हेल गेम शिकार छात्रा बोली

हालांकि मैं इस गेम को खेलना बंद करना चाहता था, मैं ऐसा नहीं कर सका। अलेक्जेंडर के भाई अजीत का ध्यान उसके व्यवहार में आए बदलावों पर गया। उसने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस अलेक्जेंडर के घर मंगलवार सुबह चार बजे पहुंची और अलेक्जेंडर को उस समय बचा लिया, जब वह अपनी बाजू पर चाकू से मछली की छवि बनाने वाला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed