फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Terrorist Sandeep sharma accepted his involvement in attack on Army

आतंकी संदीप शर्मा ने किए चौंकाने वाले खुलासे, ट्रेनिंग ली और आतंकियों की गाड़ी तक चलाई

Wed, 12 Jul 2017 07:53 PM IST
amarujala.com, Presented By: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented By: शाहरुख खान Updated Wed, 12 Jul 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
Terrorist Sandeep sharma accepted his involvement in attack on Army
terrorist sandeep sharma
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से गिरफ्तार किए गए लश्कर के आतंकी संदीप शर्मा उर्फ आदिल से यूपी एटीएस और अन्य जांच एजेंसियों ने पूछताछ की है। जिसमें आतंकी संदीप शर्मा ने कई बड़े खुलासे किए हैं। शर्मा ने कबूल किया है कि काजीगुंड में सेना के काफिले पर हुए हमले में उसका हाथ था।
विज्ञापन


इसके अलावा अनंतनाग में हथियार लूट और अबाबाल में पुलिस पार्टी पर हमला करने में भी वो शामिल था। यूपी एटीएस ने बताया कि आतंकी संदीप शर्मा ने पूछताछ में खुलासा किया है कि एलईटी आतंकवादियों के साथ उसने हथियार चलाने का प्रशिक्षण भी लिया। इसके अलावा संदीप शर्मा ने एलईटी आतंकवादियों के लिए वाहन भी चलाए। फिलहाल यूपी एटीएस आतंकी से पूछताछ में जुटी है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसका कितनी और घटनाओं में हाथ था।
विज्ञापन


आपको बता दें कि सोमवार को सुरक्षाबलों ने यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला संदीप शर्मा उर्फ आदिल को जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले से गिरफ्तार किया था। संदीप कुमार हाल में हुए हमले में शामिल था, जिसमें एसएचओ फिरोज डार समेत छह पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी। जबकि कई जवान घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि संदीप 2012 में एक वेल्डर बनने के लिए घाटी में आया था। पंजाब में काम करते समय, वह कुलगाम के रहने वाले शाहिद अहमद के संपर्क में आया था। जो पंजाब में भी काम कर रहा था। इसके बाद उसकी मुलाकात कट्टर लश्कर के आतंकवादी शकूर अहमद से हुई थी। उसके बाद से ही संदीप शर्मा लश्कर-ए-तैयबा के साथ जुड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed