फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   ten year old boy commits suicide by hanging himself in Maharajganj of Uttar Pradesh

मां ने कहा था नहा ले, 10 साल के लड़के ने किया ऐसा कांड सकते में आया परिवार

Mon, 22 Jan 2018 11:15 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Jan 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
ten year old boy commits suicide by hanging himself in Maharajganj of Uttar Pradesh
फाइल फोटो
चौथी कक्षा में पढ़ने वाला 10 साल का बच्चा ऐसा कांड कर सकता है, किसी को यकीन नहीं हो रहा, मां का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने उससे नहाने के लिए कहा था। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले की है। परतावल में  श्यामदेउरवां चौराहे पर नहाने के लिए बेटे को बार-बार कहना एक मां को जिंदगी भर का गम दे गया। मां की बात 10 साल के बेटे को इतनी नागवार गुजरी कि नाराज होकर उसने सोमवार को फांसी लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन


जानकारी होते ही परिवार के लोग उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। मां तो इस कदर सदमे में हैं कि बार-बार बेटे का नाम लेकर अचेत हो जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना श्यामदेउरवां चौराहे की है। बेटे की मौत से गमजदा यहां रहने वाले संजय चौधरी ने बताया कि उनका बेटा नितिन चौधरी (10) कक्षा चार में पढ़ता था। सोमवार सुबह वह घर में खेल रहा था। उसकी मां उसे बार-बार नहाने के लिए कह रही थीं लेकिन वह इनकार कर रहा था। 

ten year old boy commits suicide by hanging himself in Maharajganj of Uttar Pradesh
suicide
बात नहीं मानने पर उसकी मां नहाने के लिए जोर डालने लगीं। इससे गुस्सा होकर नितिन कमरे में गया और फंदा लगाकर झूल गया। थोड़ी देर बाद मां कमरे में गईं तो बेटे को फंदे से झूलता देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 

पत्नी के शोर मचाने पर संजय वहां पहुंचे। उन्होंने नितिन को फंदे से उतारा और मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां इलाज के दौरान नितिन की मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद से संजय की पत्नी बार-बार यही रट लगाए हुए हैं कि काश उन्होंने बेटे को नहाने के लिए नहीं कहा होता...। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed