{"_id":"59d9ea934f1c1bda538b63bb","slug":"teenager-committed-suicide-after-being-harrased-by-stalker","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीनियर छात्र करता था छेड़छाड़, फिर वही हुआ जो नहीं होना था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीनियर छात्र करता था छेड़छाड़, फिर वही हुआ जो नहीं होना था
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 08 Oct 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 साल की नाबालिग छात्रा अपने ही कॉलेज के सीनियर छात्र से परेशान हो चुकी थी..ये बात उसने अपने माता-पिता समेत टीचर्स तक को बताई, लेकिन आरोपी पर इसका कोई असर नहीं हुआ आखिरकार तंग आकर उस मासूम ने मौत को गले लगा लिया।
मामला आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा का है। जहां के कृष्णा जिले के तिरूवूरू इलाके के सरकारी जूनियर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के. वेंकटा कुमारी ने छेड़छाड़ से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। आरोपों के मुताबिक वेंकटेश्वरा राव नामक छात्र कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था, जिसके लिए उसे समझाइश भी दी चुकी थी।

समझाइश का नहीं पड़ा असर
पीड़िता को आरोपी छात्र कई महीनों से परेशान कर रहा था। इस बारे में छात्रा ने अपने टीचर्स के बाद घरवालों को भी शिकायत की थी। बावजूद इसके छात्रा का पीछा करना आरोपी ने नहीं छोड़ा।
पुलिस के मुताबिक अवसाद में घिर चुकी छात्रा ने आखिरकार तंग आकर अपनी क्लासरूम में ही कीटनाशक पी लिया। जिसके बाद इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक अवसाद में घिर चुकी छात्रा ने आखिरकार तंग आकर अपनी क्लासरूम में ही कीटनाशक पी लिया। जिसके बाद इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।