फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Teacher sexually exploited a fifth class student, FIR lodged

शिक्षक ने किया पांचवी कक्षा की छात्रा का यौन शोषण, एफआईआर दर्ज

Sat, 08 Sep 2018 07:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालेश्वर Updated Sat, 08 Sep 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
Teacher sexually exploited a fifth class student, FIR lodged

नीलगिरि इलाके के एक प्राथमिक स्कूल में हेडमास्टर ने पांचवीं कक्षा की एक छात्रा का कथित तौर पर यौन शोषण किया। पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार की है और लड़की के पिता ने शनिवार को मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। गांव वालों के स्कूल में हेडमास्टर को घेरने के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया।

विज्ञापन


सना अता गांव की पांचवीं कक्षा की छात्रा के पिता ने नीलगिरि थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि स्कूल में हेडमास्टर ने उसकी बेटी के साथ यौन शोषण किया था। पिता ने कहा कि हेडमास्टर ने गुरुवार को कक्षा साफ करने के बहाने उसे बुलाया था। पिता ने प्राथमिकी में कहा , ‘‘जब लड़की कक्षा के अंदर गई तो हेडमास्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो उसने आगाह किया कि इसके बारे में किसी को ना बताए।’’ 
विज्ञापन


बहरहाल, लड़की ने शुक्रवार को अपने माता-पिता को घटना के बारे में बाताया और उन्होंने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई। नीलगिरी पुलिस थाने के प्रभारी नलिता मोदी ने कहा कि हेडमास्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हेडमास्टर ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे साजिश करार दिया है। (इनपुट, भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed