{"_id":"5ad321804f1c1b76098b4aa2","slug":"taekwondo-instructor-arrested-for-molesting-and-doing-obscene-gesture-in-front-of-two-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वाडों ट्रेनर कर रहा था महिलाओं के सामने ये शर्मनाक हरकत, हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताइक्वाडों ट्रेनर कर रहा था महिलाओं के सामने ये शर्मनाक हरकत, हुआ गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 15 Apr 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
ताइक्वांडो
दिल्ली में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। देश की राजधानी में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है जो महिलाओं के सामने मास्टरबेट कर रहा था। घटना वसंत कुंज की है। शख्स ने एक ही बिल्डिंग की महिलाओं के सामने अश्लील हरकत की। आरोपी ने पहले महिला के दरवाजे की घंटी बजाई और जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला उसने अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। इसके बाद उसने महिला के सामने मास्टरबेट किया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
आरोपी का नाम संदीप चौहान है। बताया जा रहा है कि वह हाल ही में जेल से बाहर निकला था। आधे घंटे के अंदर उसने दो महिलाओं के सामने शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया। दूसरी महिला रात को 12:30 बजे जैसे ही अपनी ऑफिस कैब से उतरकर अपने घर की तरफ जा रही थीं, तभी उन्होंने एक शख्स को देखा। उन्होंने बताया कि मुझे ऐसा लगा कि कोई मेरा पीछा कर रहा है। मैं तेजी से तीसरी मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट में जाने लगी तब दभी वह मेरा पीछा कर रहा था, मैं घर की तरफ दौड़ी और वह भी मेरे पीछे दौड़ने लगा।
विज्ञापन
कॉलोनी के लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद पुलिस ने पाया कि संदीप करीब आधे घंटे से उस इलाके में घूम रहा था और इसके बाद ग्राउंड फ्लोर के एक घर की तरफ बढ़ गया। दोनों महिलाओं ने पुलिस में अपने साथ हुई घटना की शिकायत की। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 292 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी दक्षिणी दिल्ली में ताइक्वाडों ट्रेनर है।
विज्ञापन