फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Surat: two girl child raped in a single day in dindoli in surat, girl child victim are aged 5 years

सूरत: एक ही दिन में 5 साल की दो बच्चियों से बलात्कार, दरिदंगी देख सिहर उठे लोग

Mon, 01 Oct 2018 02:30 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सूरत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सूरत Updated Mon, 01 Oct 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
Surat: two girl child raped in a single day in dindoli in surat, girl child victim are aged 5 years
Child Rape
सूरत के डिंडोली इलाके में मुंहबोले मामा ने ना सिर्फ रिश्तों को शर्मसार किया बल्कि दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। आरोपी शख्स ने एक पांच साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार किया और उसे बेहोशी की हालत में लहूलुहान फेंक दिया। वारदात की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने उसे जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाल कर दिया।
विज्ञापन


बिलियानगर की एक इमारत से आरोपी शनिवार दोपहर खिलौना दिलाने के बहाने बच्ची को डिंडोली तालाब की तरफ ले गया और अंबिका टाउनशिप के पास उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसने लहूलुहान बच्ची को बेहोशी की अवस्था में वहां पड़े पाइपों में फेंक दिया। पुलिस और पड़ोसी बच्ची को शनिवार रात पौने दो बजे स्मीमेर अस्पताल लाए। जहां उसे इलाज के लिए तत्काल भर्ती किया गया।
विज्ञापन


बच्ची एनआईसीयू में, 1 महीने बाद एक और सर्जरी

बच्ची के दोनों निजी अंग के अंदरुनी हिस्से बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों प्राइवेट पार्ट को अलग करने वाली चमड़ी फट जाने से दोनों हिस्से एक हो गए। 15 डॉक्टरों समेत 25 चिकित्साकर्मियों की टीम को ऑपरेशन कर डॉक्टरों को मलद्वार का नया रास्ता बनाना पड़ा। सिर में चोट थी और होंठ और एक कान का निचला हिस्सा कटा हुआ था। डॉक्टरों को करीब 30 टांके लगाने पड़े। बच्ची एनआईसीयू में भर्ती है। उसका एक महीने बाद एक और बड़ा ऑपरेशन होगा। अभी उसकी स्थिति गंभीर, लेकिन स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भांजे ने किया आरोपी मामा का खुलासा

Surat: two girl child raped in a single day in dindoli in surat, girl child victim are aged 5 years
child rape
आरोपी की दरिंदगी के बारे में सबसे पहले आरोपी के पांच साल के भांजे से पता चला। उसके बताने के बाद बच्ची के बारे में पता चला और आरोपी भी पकड़ा गया। भांजे के साथ बच्ची शनिवार दोपहर 12 बजे खेलने आई थी। भांजे ने बताया कि उसका मामा गुड़िया दिलवाने के बहाने दीदी को साथ ले गया। शाम को आरोपी के लौटते ही लोगों ने पूछा तो वह पहले तो झूठ बोलता रहा। लेकिन लोगों ने जब उसकी जमकर धुनाई की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया और लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

मेरे लिए मेरा बेटा मर गया

आरोपी की दरिंदगी के बाद उसकी मां को गहर झटका लगा है। इस घिनौनी वारदात के बाद आहत मां ने कहा कि मेरा बेटा कपूत निकला। मेरे लिए वो मर चुका है। पहले पता होता तो उसे कोख में ही मार देती। मैं चाहती हूं कि उसे कानून में तय सजा से भी ज्यादा सख्त सजा दी जाए, ताकि बाकी अपराधियों की रूह कांप जाए।

ऐसी दरिंदगी... डॉक्टरों को 20 टांके लगाने पड़े

Surat: two girl child raped in a single day in dindoli in surat, girl child victim are aged 5 years
child rape
वहीं दूसरी घटना में डिंडोली में शनिवार रात घर में सो रही पांच साल की बच्ची को कोई उठा ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। जब वो वापस रोते हुए आई तब घरवालों को बच्ची के साथ कुछ गलत होने का शक हुआ। सुबह बच्ची को वो अस्पताल ले गए, जहां चार डॉक्टरों की टीम ने दो घंटे तक सर्जरी की। सिविल अस्पताल की सूचना पर डिंडोली पुलिस को घटना की जानकारी मिली।

बच्ची के निजी अंगों में लगे 20 टांके, घाव सूखने में लगेगा डेढ़ महीना

बच्ची के प्राइवेट पार्ट में 20 टांके लगाने पड़े। जख्म छह इंच अंदर तक है। मलद्वार पर भी असर है। घाव सूखने में डेढ़ महीना लगेगा। पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़ित बच्ची और उसके माता-पिता डिंडोली मोदीएस्टेट की झोपड़पट्टीवाले इलाके में रहते हैं। मां ने बताया कि रात 10 बजे घर के सभी लोग सो गए थे। रात 2 बजे अचानक बच्ची रोते हुए घर आई। खून निकलते देख पूछा तो बच्ची ने कहा कि काका मुझे ले गए थे। उन्होंने दो रुपये भी दिए, जो कहीं गिर गया।

आरोपी को जानती है बच्ची

Surat: two girl child raped in a single day in dindoli in surat, girl child victim are aged 5 years
Rape
बच्ची की मामी ने बताया कि सुबह बच्ची से बातचीत के बाद लगा कि वह आरोपी को जानती है, मगर उसके बारे में कुछ बता नहीं पा रही। अगर आरोपी को उसके सामने पेश किया जाए तो वो पहचान सकती है। वहीं, बच्ची पिता ने कहा कि उनकी बच्ची किसी अजनबी व्यक्ति के साथ कभी नहीं जाती। इसलिए उन्हें शक है कि आरोपी कोई जान-पहचान वाला हो सकता है।

निजी अंगों में बहुत गहरा घाव

ऑपरेशन टीम की हेड गायनोकॉलोजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर ध्वनि देसाई ने बताया कि बच्ची के निजी अंगों में गहरा जख्म है। एनेस्थेसिया देने के बाद पूरी जांच हुई, तब पता चला किया बिना ऑपरेशन इलाज संभव नहीं है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। घाव भरने में कम से कम डेढ़ महीने लग जाएंगे। वहीं, सीएमओ डॉक्टर ओमकार चौधरी ने बताया कि बच्ची के गले के पास भी एक निशान है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गायनोकॉलोजी, सर्जरी और पीडियाट्रिक विभाग के डॉक्टरों की टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed