फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   student died after being roughed up by classmates in delhi

स्कूल में सहपाठियों की पिटाई से 11 साल के छात्र की मौत !

Mon, 17 Jul 2017 05:26 PM IST
amarujal.com, Presented By: आसिफ़ इक़बाल
amarujal.com, Presented By: आसिफ़ इक़बाल Updated Mon, 17 Jul 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
student died after being roughed up by classmates in delhi
पिटाई से विशाल को अंदरूनी चोट पहुंची
दिल्ली में एक 11 साल के छात्र को सहपाठियों ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। बच्चे की पिटाई की जानकारी माता-पिता को तब हुई, जब उसने पेट में दर्द की शिकायत की और बताया कि स्कूल के कुछ बच्चों ने उसकी पिटाई की है।
विज्ञापन

रोहिणी पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। डीसीपी (रोहिणी) ऋषि सिंह का कहना कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे को कोई बाहरी चोट नहीं लगी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी इलाके के एक स्कूल में विशाल कक्षा पांच का छात्र था। विशाल के पिता ने पुलिस को बताया कि वह एक शांत बच्चा था। उसका कभी किसी से लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ। विशाल के साथ जब स्कूल में मारपीट हुई, तो उसने घर आकर कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन उसने पेट में दर्द होने की शिकायत की और बताया कि उसके साथ पढ़ने वाले तीन बच्चों ने छोटी सी बात पर उसकी पिटाई की है। धीरे-धीरे उसका दर्द बढ़ता गया और उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।


हालत ज्यादा बिगड़ने पर विशाल को सफदरजंग अस्पताल रिफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि विशाल के पिता के अनुरोध पर एक विशेष मेडिकल टीम की देखरेख में उसका पोस्टमार्टम किया गया, ताकि मौत के कारणों का सही पता लगाया जा सके। विशाल के दो भाई और हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed