{"_id":"596ca5764f1c1bb6488b4712","slug":"student-died-after-being-roughed-up-by-classmates-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में सहपाठियों की पिटाई से 11 साल के छात्र की मौत !","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में सहपाठियों की पिटाई से 11 साल के छात्र की मौत !
amarujal.com, Presented By: आसिफ़ इक़बाल
Updated Mon, 17 Jul 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
पिटाई से विशाल को अंदरूनी चोट पहुंची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में एक 11 साल के छात्र को सहपाठियों ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। बच्चे की पिटाई की जानकारी माता-पिता को तब हुई, जब उसने पेट में दर्द की शिकायत की और बताया कि स्कूल के कुछ बच्चों ने उसकी पिटाई की है।
रोहिणी पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। डीसीपी (रोहिणी) ऋषि सिंह का कहना कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे को कोई बाहरी चोट नहीं लगी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी इलाके के एक स्कूल में विशाल कक्षा पांच का छात्र था। विशाल के पिता ने पुलिस को बताया कि वह एक शांत बच्चा था। उसका कभी किसी से लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ। विशाल के साथ जब स्कूल में मारपीट हुई, तो उसने घर आकर कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
अगले दिन उसने पेट में दर्द होने की शिकायत की और बताया कि उसके साथ पढ़ने वाले तीन बच्चों ने छोटी सी बात पर उसकी पिटाई की है। धीरे-धीरे उसका दर्द बढ़ता गया और उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हालत ज्यादा बिगड़ने पर विशाल को सफदरजंग अस्पताल रिफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि विशाल के पिता के अनुरोध पर एक विशेष मेडिकल टीम की देखरेख में उसका पोस्टमार्टम किया गया, ताकि मौत के कारणों का सही पता लगाया जा सके। विशाल के दो भाई और हैं।