फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   south actress molestated in running car for one hour in kochi

बदमाशों ने एक्ट्रेस को किया अगवा, कार में एक घंटे तक छेड़छाड़

Sat, 18 Feb 2017 03:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 18 Feb 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
south actress molestated in running car for one hour in kochi
दक्षिण भारतीय फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। इस अभिनेत्री का नाम भावना है और वह साउथ की कई फिल्मों में लीड रोल निभा चुकी हैं। बताया जा रहा है कि केरल के एर्नाकुलम में बदमाशों ने अभिनेत्री के साथ चलती कार में करीब एक घंटे तक छेड़छाड़ की। वो भावना को 20 से 30 किलोमीटर तक घुमाते रहे।
विज्ञापन


मीडिया की खबरों के मुताबिक आरोपियों ने शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। उन्होंने भावना की कार को रोका और उसे अगवा करके ले गए। छेड़छाड़ के दौरान उन्होंने भावना को कई बार धमकाया भी।
विज्ञापन

 

किनडनैपरों ने छेड़छाड़ का वीडियो भी बनाया!

south actress molestated in running car for one hour in kochi

किडनैपरों ने भावना की कथित तौर पर वीडियो भी बनाई और उनकी तस्वीरें भी ले डाली। इसके बाद किडनैपरों ने भावना को एक घंटे तक घुमाने के बाद उनके घर के पास छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि भावना के साथ हुई इस हरकत में उनके दो पुराने ड्राइवर भी शामिल हैं।

इसी आरोप में ड्राइवर मार्टिन और सुनील कुमार को धर दबोच लिया गया है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक इस मामले में पांच आरोपियों पहचान की गई है। सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी सुनील कुमार पर पहले भी कई आपराधिक मामले रह चुके हैं।

भावना ने उसे किसी वजह से काम से निकाल दिया था और ऐसा माना जा रहा है कि उसने बदला लेने के लिए ऐसा किया है। भावना के मुताबिक बदमाशों ने धमकी दी कि अगर वो पुलिस के पाए जाएंगी तो वो ये वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed