{"_id":"5bad6c77867a55019d617bee","slug":"six-year-old-tribal-girl-raped-by-three-boys-in-indore-district-of-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 वर्षीय बच्ची के साथ तीन छात्रों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
6 वर्षीय बच्ची के साथ तीन छात्रों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, हिरासत में
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 28 Sep 2018 05:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मध्यप्रदेश में 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ रेप करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने वाले कानून के लागू होने के बाद अब तक कई कई दरिंदों को सजा-ए-मौत की सजा सुनाई जा चुकी है। इसके बावजूद राज्य में लगातार बच्चियों से रेप के मामले सामने आ रहे हैं। मौजूदा मामले में इंदौर में जनजातीय समुदाय की 6 वर्षीय बच्ची के साथ तीन नाबालिग लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म की भयावह घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में इंदौर जिला पुलिस ने तीन स्कूली छात्रों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, कस्टडी में लिए गए आरोपियों में पीड़ित बच्ची का चचेरा भाई भी शामिल है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, घटना सिमरोल थाना क्षेत्र के दतोदा गांव की है। जहां गांव के तीन लड़कों ने 21 सितंबर को बच्ची के घर के पास ही उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसे इस घिनौनी घटना के बारे में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
एएसपी नागेंद्र सिंह ने बताया कि घटना और धमकी से सहमी हुई बच्ची करीब एक हफ्ते तक खामोश रही। लेकिन जब उसे पेट में दर्द अधिक हुआ तो उसने अपनी बड़ी बहन को अपने साथ हुई घटना के बारे में सबकुछ बता दिया। जिसके बाद परिजनों ने दुष्कर्म के आरोपी तीनों लड़कों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
इस घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों में दो की उम्र 15-15 साल है जबकि एक की उम्र महज 12 वर्ष है। सभी आरोपी भी जनजातीय समुदाय से हैं। खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची को अभी शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।