फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Six people dead in Truck and car collision at Bareilly

यूपी के बरेली में सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में छह की मौत

Mon, 30 Oct 2017 12:19 PM IST
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी Updated Mon, 30 Oct 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
Six people dead in Truck and car collision at Bareilly
six dead in truck and car collision
बरेली के हाफिजगंज बाईपास पर क्रैशर वाली पुलिया के पास रविवार रात एक बजे हुए भीषण हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई। पीलीभीत से चावल लेकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बरेली से पीलीभीत की ओर से जा रही आई-20 कार को रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक कार सहित खाई में उतर गया।
विज्ञापन


कार में बैठे सभी छह लोग बुरी तरह पिस गए। हाफिजगंज पुलिस और राहगीरों ने कार में फंसे शवों को निकालने की कोशिश की, लेकिन करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सिर्फ पांच शव निकाले जा सके। बाद में कार को काटकर छठवां शव बाहर निकाला जा सका। एंबुलेंस की मदद से देर रात शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एक मृतक की जेब में आधार कार्ड मिला है जिसपर मोहम्मद एजाज पुत्र अजीज, मुहल्ला बड़ा खुदा गंज जिला पीलीभीत लिखा है। 
विज्ञापन
Trending Videos

Six people dead in Truck and car collision at Bareilly
demo
कार में फंसे शवों को निकाला गया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी  
एसपी देहात ख्याति गर्ग के मुताबिक बरेली की तरफ से आई-20 कार पीलीभीत की तरफ जा रही थी। कार में छह युवक सवार थे। वहीं हाईवे पर पीलीभीत की तरफ से चावल लदा एक ट्रक बरेली की तरफ आ रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक बदायूं ट्रांसपोर्ट का था। हाफिजगंज बाईपास क्रैशर वाली पुलिया पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जबरदस्त टक्कर मारी, जिससे कार हाईवे के नीचे खाई में जाकर गिर गई। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। राहगीरों से हाफिजगंज पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन कार सवार सभी युवकों की मौत हो चुकी थी। देर रात तक शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। एक की जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर शिनाख्त की कोशिश पुलिस कर रही थी।


 
विज्ञापन

Six people dead in Truck and car collision at Bareilly
demo
कार पर नहीं मिली नंबर प्लेट 
पुलिस ने कार में फंसी लाशों को निकालकर एंबुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया। कार पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी, पुलिस मान रही है कार नई थी। कार में रखे दस्तावेजों के सहारे पुलिस मृतकों की पहचान करने की कोशिश में जुटी रही। 

हादसे की सूचना मिली है। हाफिजगंज पुलिस को बचाव के लिए मौके पर भेजा गया, लेकिन सभी छह लोगों की मौत की सूचना मिली है। हादसा दुखद है। 
- ख्याति गर्ग, एसपी देहात

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed