फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   shikshamitra beats people and do violent protest in cm yogi city gorakhpur

गोरखपुरः सीएम सिटी में शिक्षामित्रों का उपद्रव, वाहनों में तोड़फोड़, राहगीरों को पीटा

Fri, 28 Jul 2017 11:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा Updated Fri, 28 Jul 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
shikshamitra beats people and do violent protest in cm yogi city gorakhpur
उपद्रवियों द्वारा तोड़ी गई बस
सड़कों पर उतरे शिक्षामित्रों के गुस्से का शिकार आम लोगों को भी होना पड़ा। गोरखनाथ मंदिर की ओर जाने की कोशिश कर रहे शिक्षामित्रों ने बसों में तोड़फोड़ की और राहगीरों को पीटा। शिक्षामित्रों को उग्र होता देखकर कई राहगीर भागकर दुकानों में छिप गए। दहशत में आकर तमाम व्यापारियों ने दुकानों को बंद कर दीं और कुछ समय  तक मुख्य बाजार में सन्नाटा फैला रहा। 
विज्ञापन


नगर निगम पार्क से निकलकर सड़कों पहुंचते ही शिक्षामित्र बेकाबू हो गए। राहगीरों को धक्का मारते हुए मारपीट शुरू कर दी और फिर गोरखनाथ मंदिर जाने के लिए सड़कों पर दौड़ पड़े। इस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी भी नाकाफी नजर आई।
विज्ञापन

एहतियातन पुलिस ने भी बंद कराई दुकानें

shikshamitra beats people and do violent protest in cm yogi city gorakhpur
प्रदर्शन करते शिक्षामित्र
उधर, पंत पार्क से निकले शिक्षामित्रों ने पहले रोडवेज की बस में तोड़फोड़ की फिर परिवहन विभाग दफ्तर के सामने भाजपा का झंडा लगे एक निजी वाहन को तोड़ दिया। जैसे तैसे पुलिस ने राहगीरों को बचाया। स्कूल से छूटे कई बच्चों के अभिभावक भी शिक्षामित्रों के गुस्से का शिकार हुए। गोलघर में भी दहशत में कई व्यापारियों ने दुकानें बंद कर लीं।

शिक्षामित्रों को उग्र होता देख पुलिस ने भी एहतियातन दुकानों को बंद करा दिया। धर्मशाला बाजार स्थित पेट्रोल पंप को भी बंद करा दिया गया। दोपहर बाद पूरा मामला शांत होने पर ही दुकानें खोली गईं। वहीं लाठीचार्ज के बाद कई दुकानों में छिपी महिलाओं को खोजकर पुलिस ने हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed