{"_id":"5bef9a78bdec2269a4150964","slug":"sexuly-hurrest-with-kidnapped-two-sisters-in-tripura","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में दो बहनों को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में दो बहनों को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार
भाषा, अगरतला
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में 13 वर्षीय एक लड़की और उसकी बड़ी बहन को कथित तौर पर अगवा कर लिया गया और बंधक बना कर दो दिनों तक उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 34 वर्षीय एक ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। माना जा रहा है कि वह मुख्य अभियुक्त है।
विज्ञापन
एफआईआर के मुताबिक, लड़कियां अगरतला से 140 किलोमीटर दूर कैलाशहर शहर में एक पुल के निकट घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थीं। वे एक ऑटोरिक्शा में सवार हुईं और चालक ने अपने परिचित दो पुरूष यात्रियों को उसमें बैठाया। कैलाशहर महिला थाना के उप-अधिकारी संपा दास ने संवाददाताओं को बताया कि उन्हें घर छोड़ने के बजाय, दो अन्य लोगों के साथ ऑटो चालक तौलियों से उनका मुंह ढक दिया और उन्हें खोवई जिले में तेलीआमुरा शहर ले जाया गया।
विज्ञापन
इसके बाद तीनों ने एक कमरे में दो दिनों तक बार-बार उनके साथ बलात्कार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बिप्लब देब ने बताया कि लड़कियों की मां की ओर से दायर शिकायत के आधार पर बृहस्पतिवार रात में ऑटोरिक्शा चालक को धर दबोच लिया गया। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पुलिस दो अन्य आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन