फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   sexual harassment survivors of jadavpur university speak against crime

प्रोफेसर का बेटा छात्राओं से करता है छेड़छाड़, पीड़िता ने FB पर लिखा दर्द

Tue, 26 Jul 2016 12:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 26 Jul 2016 12:10 PM IST
विज्ञापन
sexual harassment survivors of jadavpur university speak against crime
- फोटो : डेमो फोटो

कोलकाता में जादवपुर यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने एक प्रोफेसर के बेटे पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। मामले में आक्रोषित छात्राओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया है।

विज्ञापन


डीएनए के अनुसार, छात्राओं ने आरोप लगाया है कि प्रोफेसर का बेटा उनकी बिना मर्जी के उन्हें छूता है और गंदे इशारे करता है। इस बात को लेकर उन्होंने कॉलेज प्रशासन से शिकायत भी की है।
विज्ञापन


ले‌किन कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने प्रदर्शन कर मामले की ओर ध्यान दिलाने की कोशिश की है। एक पीड़ित छात्रा ने घटना के बारे में फेसबुक पर अपना दर्द लिखा है जिसके बाद मामला मी‌डिया में आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने लिखा है, 'एकलव्य चौधरी मुझे छेड़ता है'

sexual harassment survivors of jadavpur university speak against crime

जादवपुर यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने अपने फेसबुक वॉल पर छेड़छाड़ का दर्द बयान किया है। उसने लिखा है, 'कुछ दिनों पहले मैंने कैंपस में यौन शोषण और छेड़छाड़ होने की शिकायत दी थी। मैंने खुद इस घटना की पीड़िता होते हुए जो अनुभव किया वह काफी बुरा था।

मेरी क्लास में ही पढ़ने वाले एक लड़के ने मुझसे छेड़छाड़ की, एकलव्य चौधरी चार मौकों पर मुझसे छेड़छाड़ कर चुका है। मैंने इस बारे में शिकायत भी की थी। लेकिन एकलव्य एक प्रभावशाली घर से है और उसके कई समर्थक हैं। ऐसी की घटना जान्हबी मुखर्जी के साथ भी हुई है।

इतना ही नहीं क्लास में मेरे पीछे बैठे कई लड़के मुझे कई अजीब-अजीब नामों से बुलाते हैं। कैम्पस में कहीं भी जाने पर लड़के पीछा करते हैं। लेकिन यह सब बहुत हो चुका है। अब इसके खिलाफ लड़कियों को आवाज उठानी ही होगी।' पीड़िता ने और बहुत सी बातें भी फेसबुक पर लिखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed