{"_id":"5a661df64f1c1bd34b8b457a","slug":"seven-year-old-girl-alleges-raped-in-hapur-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खेत में लेजाकर सात साल की बच्ची से हैवानियत, बेहोश होने पर आरोपी ने दिखाई और दरिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में लेजाकर सात साल की बच्ची से हैवानियत, बेहोश होने पर आरोपी ने दिखाई और दरिंदगी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब परिजनों ने मासूम बच्ची को लहूलुहान हालत में खेत में पड़ी देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। हैवानियत के बाद आरोपी ने बच्ची के साथ और दरिंदगी दिखाई।
घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की है। गढ़मुक्तेश्वर इलाके में सोमवार को भी शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना हुई, जिसमें गांव के ही एक युवक ने सात साल की बच्ची से दरिंदगी कर दी।
बच्ची लहूलुहान हालत में खेत में पड़ी मिली। आक्रोशित परिजन उसे लेकर ब्रजघाट चौकी पहुंच गए। हरकत में आई पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। ब्रजघाट चौकी क्षेत्र के एक गांव का किसान सोमवार को परिजनों के साथ खेतों पर काम करने गया हुआ था।
विज्ञापन
जिसने शाम करीब पांच बजे वहां से सात साल की बेटी को घर भेज दिया। रास्ते में गांव के ही एक युवक ने बच्ची को गला घोंटकर मारने की धमकी देकर पास के खेत में खींच ले गया। इसके बाद युवक ने बच्ची के साथ दुराचार किया।

बच्ची के बेहोश होने पर उसे सरसों की फसल के अंदर छोड़कर आरोपी फरार हो गया। देर शाम को जब बच्ची घर नहीं पहुंची, तो चिंतित परिजन उसकी तलाश करने में जुट गए। इस दौरान सरसों की फसल टूटी देख परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो बच्ची लहूलुहान हालत में बेहोश पड़ी थी।
जिसकी हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। होश में आने पर बच्ची ने परिजनों को आपबीती सुनाकर गांव के ही दरिंदे का नाम भी बताया। आक्रोशित परिजन उसे लेकर ब्रजघाट चौकी पहुंच गए।
बच्ची ने पुलिस को भी आपबीती सुनाई। परिजनों ने गांव के ही आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। एसआई महिपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण को भेजकर आरोपी की तलाश कराई जा रही है।