{"_id":"58e0adfd4f1c1b493e5b3d79","slug":"satyam-babu-released-from-jail-after-acutting-by-court-in-ayesha-meera-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"आएशा मर्डर केस: कोर्ट से बरी हुए सत्यम बाबू 8 साल बाद जेल से रिहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आएशा मर्डर केस: कोर्ट से बरी हुए सत्यम बाबू 8 साल बाद जेल से रिहा
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Sun, 02 Apr 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
रिहा हुए सत्यम बाबू
- फोटो : ANI
चर्चित आएशा मीरा मर्डर केस में कभी आजीवन कारावास की सजा पाने वाले सत्यम बाबू को हाईकोर्ट ने बरी कर दिया था। बरी होने के बा होने के बाद वे राजमुंदरी जेल से रिहा हो गए हैं। उन्हें जेल से लेने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
AP:Satyam Babu who was sentenced to life term in Ayesha Meera murder case,released from Rajahmundry Jail after being acquitted by High Court
— ANI (@ANI_news) April 2, 2017विज्ञापन
अपने रिहाई पर सत्यम बाबू ने कहा कि सच की जीत हुई है, और अब आयशा मीरा केस के असल आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे पहुंचेंगे। सत्यम बाबू के परिजनों ने आरोप लगाया कि एक नेता का बेटा हाथ न आए इसलिए उन्हें इस केस में धकेल दिया गया।
विज्ञापन
At last truth has won, I suffered in jail for eight years. Now the real culprits in Ayesha Meera case should be punished: Satyam Babu pic.twitter.com/2MgMQvESLc
— ANI (@ANI_news) April 2, 2017
बता दें कि इस केस में मारी गई आएशा मीरा एक फार्मेसी स्टूडेंट थी। साल 2007 में उसकी लाश इब्राहिमपट्टनम में एक लेडीज हॉस्टल के बाथरूम में मिली। लाश मिलते ही वहां हड़कंप मच गया। मौके पर सुसाइड नोट बरामद किया गया, जिसमें लिखा था कि ऑफर ठुकराए जाने के कारण उसे मारा गया है।
इस बीच सत्यम बाबू को दूसरे मामले में गिरफ्तार किया गया, लेकिन कहानी में नया मोड़ तब आया जब सत्यम बाबू ने आएशा के कत्ल की बात कबूल ली। सितंबर 2014 में उनके खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। लेकिन उन्हें अब रिहा कर दिया गया है।