फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   RSS worker attacked for chanting vande matram in aligarh

वंदेमातरम् का नारा लगा रहे थे संघ और बजरंग दल के कार्यकर्ता, घेर कर पीटा

Fri, 29 Sep 2017 05:31 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा Updated Fri, 29 Sep 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
RSS worker attacked for chanting vande matram in aligarh
- फोटो : फाइल फोटो
चंडौस (अलीगढ़)। गांव रामपुर शाहपुर में संघ व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से समुदाय विशेष के युवकों ने अभद्रता, मारपीट एवं पथराव किया। किसी तरह खुद को बचाते हुए संघ एवं बजरंग दल कार्यकर्ता वहां से निकले। संघ कार्यकर्ताओं ने गुपचुप तरीके से इस वाकये का वीडियो बना लिया। इस वीडियो के साथ बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संघ एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता बुधवार को खैर में हो रहे संघ के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपने निजी वाहन से वाया रामपुर शाहपुर होते हुए जा रहे थे। चंडौस में गाड़ी पर बैठने के बाद से ही वे वंदेमातरम् और भारत माता की जय घोष करने लगे थे।
विज्ञापन

बताते हैं कि कस्बे के रामपुर तिराहे से ही समुदाय विशेष के दो युवक बाइक से संघ, बजरंग दल कार्यकर्ताओं की गाड़ी के पीछे लग गए। जैसे ही गाड़ी रामपुर शाहपुर पहुंची तो बाइक सवार युवकों ने ओवरटेक कर गाड़ी रुकवा ली और अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद इन युवकों ने संघ एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं को गाड़ी से नीचे उतार लिया।

आरोप है कि समुदाय विशेष के युवक मारपीट पर आमादा हो गए। संघ, बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की। उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके। गुरुवार को बजरंग दल के जिला गोरक्षा प्रमुख जितेंद्र आर्य अपने साथियों के साथ चंडौस कोतवाली पहुंच रामपुर शाहपुर के अज्ञात युवकों के खिलाफ वीडियो सुबूत के साथ कोतवाल राजीव यादव को तहरीर दी है। उन्होंने सीडी भी सौंपी है। 

- मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर किसी ने संघ और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की है आौर भारत माता एवं वंदेमातरम् का जय घोष करने से रोका है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।  
- अनूप प्रधान, विधायक खैर।

- बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रामपुर शाहपुर के अज्ञात युवकों के खिलाफ बदसलूकी एवं भारत माता की जय बोलने से रोकने की तहरीर दी है। इसके साथ एक सीडी भी दी है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।   
- राजीव यादव, कोतवाल चंडौस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed